गुरुकुल सेवा के भाव से चल रहा है,व्यवसाय इसका उद्देश्य नही भूपेंद्र सिंह
खुरई
मध्यप्रदेश के खुरई में पार्श्वनाथ गुरुकुल संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान रखता है,वही शुक्रवार की बेला में मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का पार्श्वनाथ गुरुकुल संस्थान शिक्षा के क्षेत्र के विकास में अमूल्य योगदान हेतु संस्थान द्वारा उनका अभिनदन किया गया। इस अवसर मंत्री महोदय ने कहा यह गुरुकुल केवल सेवा के भाव से चल रहा है,व्यवसाय इसका उद्देश्य नही है। साथ ही उन्होंने कहा यह खुरई नगर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने गुरुकुल की जमकर तारीफ की कहा गुरुकुल जैसे संस्थान बहुत कम ही होंगे। श्री धर्मेंद्र सेठ व गुरुकुल ट्रस्ट सदस्य का नाम लेते हुए कहा इनका निस्वार्थ भाव प्रशसनीय है। प्राचीनता की और ले जाते हुए कहा कि गुरुकुल के माध्यम से ही शिक्षा दी जाती थी। वह कोई भी व्यक्ति हो। ऋषि, मुनियों तपस्वियों द्वारा वहां शिक्षा दी जाती थी। इस खुरई के गुरुकुल का उद्देश्य कोई आर्थिक व व्यवसायिक नही है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
