आचार्य सन्मति सागर विद्यालय के बच्चो द्वारा महाराजश्री के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर किया णमोकार पाठ

धर्म

आचार्य सन्मति सागर विद्यालय के बच्चो द्वारा महाराजश्री के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर किया णमोकार पाठ
भिंडर
7 जनवरी को सलूंबर राजस्थान के निकटवर्ती करावली गांव में विहार के दौरान परम पूज्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्रीसुनील सागर महाराज संघ के मुनि श्री सुकुमाल सागर महाराज और मुनि शुद्ध सागर महाराज कार टक्कर से घायल हो गए थे दोनों मुनि द्वय के स्वास्थ्य लाभ हेतु पूरे देश में श्रावकगण णमोकार महामंत्र की आराधना कर रहे है। वही
तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर विद्यालय भिंडर जिला उदयपुर राजस्थान के छोटे-छोटे बच्चों और शिक्षको ने महामंत्र णमोकार का जाप कर मुनि द्वय शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की। यहाँ के बच्चो में वह यहाँ के शिक्षको में भी सन्तो के प्रति विशेष निष्ठा व श्रद्धा है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *