सुनील सागर जी महाराज संघस्थ दो मुनिराजों को आई हल्की चोट

धर्म

सुनील सागर जी महाराज संघस्थ दो मुनिराजों को आई हल्की चोट
एक समाचार मन को आहत कर गया जब साधना की प्रतिमूर्ति हमारे प्राण दो मुनिराजों एक एक्सीडेंट के बाद हल्की चोट आयी। हमे सुनील सागर महाराज युवा संघ से मिली जानकारी अनुसार राष्ट्र गौरव चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर जी गुरूराज ससंघ का करवाली से उदयपुर की ओर विहार चल रहा था। जहाँ मध्यान की बेला में आचार्य सुनील सागर जी महाराज संघ का मंगल विहार उदयपुर की औऱ चल रहा है। आज दोपहर की बेला में जो हुआ उसे सुन सभी भक्त आहत हो गए।


करावली के पास एक कार द्वारा आचार्य श्री संघ के दो साधु भगवन्तों मुनि श्री सुकोमल सागर महाराज, व मुनि श्री शुद्धसागर जी महाराज का एक एक्सीडेंट हुआ यह सूचना मिली
दोनों साधु भगवन्तों को हल्की चोट आई है। साथ समस्त आचार्य श्री संघ की सेवा वैयावृत्ति हेतु श्री समाज के प्रमुख जन मौजूद है। सभी श्रावक जन कोरोना लहर को देखते हुए संघस्थ साधुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखे हुए है। सभी से अपील की गई है। स्वास्थ्य लाभ हेतु णमोकार का जाप करे। साथ ही यह भी कहा गया है की -दोनों साधु भगवन्तों का स्वास्थ्य कुशल है गम्भीर चोट नही है।
हमारे सन्त निष्प्रही, व निर्मोही होते है। हम तो यही कामना करते है आप जल्द ही स्वस्थ्य हो यह उपसर्ग भी जल्द समाप्त हो।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *