भगवान महावीर के अहिंसा शाकाहार के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार- सिकन्दरा के दिगम्बर जैन मंदिर में गूंजे जयकारे – – पदयात्रा का सिकन्दरा के जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

धर्म

भगवान महावीर के अहिंसा शाकाहार के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार-
सिकन्दरा के दिगम्बर जैन मंदिर में गूंजे जयकारे –
– पदयात्रा का सिकन्दरा के जैन समाज ने किया भव्य स्वागत –
सिकन्दरा –

 

 

– भगवान महावीर के सिद्धांत जीओ और जीने दो, अहिंसा, शाकाहार का गांव गांव में प्रचार प्रसार करने एवं जैन धर्म की प्रभावना बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में मंगलवार 20 सितम्बर को संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन एवं संयोजक पवन जैन नैनवां के नेतृत्व में संघीजी की नसिया खानिया से रवाना हुई जयपुर से श्री महावीर जी की 36 वीं पदयात्रा के शुक्रवार 23 सितम्बर को सिकन्दरा के दिगंबर जैन मंदिर पहुचने पर सिकन्दरा जैन समाज की ओर से भावभीना स्वागत-सत्कार किया गया।
पदयात्रा की सह संयोजक मोना बाकलीवाल एवं क्षेत्रीय सह संयोजक चन्द्र कान्ता लुहाड़िया ने बताया कि मंदिर जी में संगीतमय सामूहिक पूजन की। जिसमें पारस प्यारा लागो जिनेश्वर प्यारा लागो…. सहित भक्ति संगीत पर सुभाष चन्द जैन, पवन जैन नैनवां, सूर्य प्रकाश छाबड़ा, प्रकाश गंगवाल, महेन्द्र गिरधरवाल, अमर दीवान, राज कुमार बडजात्या,शुभम बड़जात्या आदि ने नृत्य प्रस्तुति दी। अन्त में श्री जी के कलशाभिषेक किये गये।

 

सह संयोजक

अशोक पाटोदी एवं मयंक बाकलीवाल ने बताया कि पदयात्रा शनिवार,24 सितम्बर को प्रातः गुढाचन्द्र जी के दिगम्बर जैन मंदिर पहुचेगी जहा स्थानीय जैन समाज द्वारा पदयात्रियों का भावभीना स्वागत-सत्कार किया जाएगा। मंदिर में पूजा, भक्ति संगीत, कलशाभिषेक आदि के आयोजन होगें।
पदयात्रा संघ के प्रचार प्रभारी विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार सायकांल पदयात्रियों द्वारा नादोती के महावीर पब्लिक स्कूल में धार्मिक अन्ताक्षरी का आयोजन किया जावेगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *