रिमझिम फुहारों के बीच तपस्वी गौरव बाफना की 31 उपवास करने पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा
रामगंजमंडी

तपस्वी गौरव बाफना की 31 उपवास करने पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो भव्यता लिये हुयी थी हर कोई बस इस युवा को देखने को आतुर था जगह जगह तपस्वी का बहुमान किया गया इस भव्य शोभायात्रा साध्वी गुणरंजना श्री के सानिध्य मे निकली शोभायात्रा मे स्वयम साध्वी जी के होने से शोभायात्रा भक्ति से ओत प्रोत रही तपस्या करने वाले को धन्यवाद के जयघोष की गूंज सुनाई पढ़ रही थी वही इन्द्रदेव भी तपस्वी का स्वागत करने आए रिमझिम फुहारों के साथ तपस्वी का बहुमान किया
एक परिचय
तपस्वी गौरव बाफना एक धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व है हर पूनम वो दादा गुरुदेव के चरणों मे जाते है और प्रभु भक्ति मे मग्न रहते है यह साध्वी जी के चातुर्मास मे भी कुशलता के साथ अपनी सेवाये प्रदान कर रहे है इनके पिता सुभाष बाफना रामगंजमंडी जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ रामगंजमंडी के अध्यक्ष रहते हुए अपनी सेवाये दे रहे है व अनेक धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर अपनी सेवाये दे रहे है माता वीणा बाफना धर्मसाधना मे रत रहती है
व् धर्मपत्नी अदिति बाफना भी कुछ कम नहीं वह भी निरतर धर्मसाधना मे रत रहती है

यह भव्य शोभायात्रा नगर मे भ्रमण कर जैन श्वेताम्बर मंदिर आई जो धर्मसभा मे परिवर्तित हो गयी जहा सभी ने बारी बारी से तपस्वी की अनुमोदना करते हुए अपने भाव व्यक्त किये

‘.इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के संपादक गुलाबचंद कोठारी व् अन्य विशिष्ट जन मोजूद रहे

समारोह का संचालन अजित पारख ने किया व सभी संस्थाओं ने तपस्वी का बहुमांन किया। एवम तपस्वी की माता श्रीमती वीणा बाफना,व पिता श्री सुभाष बाफना का भी अभिनदन किया गया। वही सभी की और से एक अभिनन्दन पत्र का वाचन साक्षी पारख ने किया धर्म सभा की शुरुआत मे गुरु वंदन आशीष डागा द्वारा किया गया व मंगलाचरण साक्षी पारख व प्रक्षल डागा ने किया इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के प्रमुख गुलाबचंद कोठारी ने पहुचकर गुरुवर्या की आशीष ली व तपस्वी की अनुमोदना की और कुशलक्षेम जानी
इच्छा का निरोध नहीं तब तक सच्चा तप नहीं हो सकता गुणरंजना श्रीजी
तपस्वी की अनुमोदना करते हुए साध्वी श्री गुणरंजना श्री जी ने कहा की इच्छा का निरोध नहीं तब तक सच्चा तप नहीं हो सकता उन्होने तपस्वी बाफना के विषय मे कहा अच्छा पाने की लालसा सब मे ही रहती है लेकिन अच्छा करने की नहीं जीवन मे निग्रह हुआ ही नहीं अच्छा केसे होगा आज आप गौरव की तारीफ कर रहे हो या तप की तप की तारीफ कर क्योकि उंन्होने अच्छा कार्य किया तपस्वी का पारणा शनिवार को साध्वी गुणरंजना श्रीजी महाराज के सानिध्य में होगा।
इस अवसर पर स्वधर्मी वात्सल्य भोज का आयोजन सुभाष वीणा बाफना एवम बाफना परिवार की और से किया गया
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
