प्रगतिशील युवा परिषद् विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी संपन्न

धर्म

 

प्रगतिशील युवा परिषद् विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी संपन्न
जयपुर 2 जनवरी।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् राष्ट्रीय कार्यालय जंबूद्वीप हस्तिनापुर के तत्वावधान में परम पूज्य भारत गौरव गणिनि प्रमुख ज्ञानमती माताजी ससंघ के सानिध्य में युवा परिषद् के 45 में स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 1 जनवरी 2022 रात्रि 7:00 बजे से ऋषभदेव जूम चैनल जंबूद्वीप हस्तिनापुर में ऑनलाइन प्रगतिशील युवा परिषद् विषय पर संगोष्ठी संपन्न हुई ।
युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि संगोष्ठी मैं दीप प्रज्वलन युवा परिषद् के संरक्षक एवं अनेकों राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के पदाधिकारी समाजसेवी हंसमुख गांधी इंदौर,संरक्षक विकास जैन गाजियाबाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन घुवारा टीकमगढ, एवं युवा परिषद् उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष आदीस जैन लखनऊ, ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
गोष्ठी में परम पूज्य प्रज्ञा श्रमणी चंदनामती माताजी युवा परिषद् के मार्गदर्शक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, जगद्गुरू ,पीठाधीश स्वस्ति श्री रवींद्र कीर्ति स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।
संगोष्ठी में अर्पित जैन अध्यक्ष युवा परिषद् इन्दौर ने मध्यप्रदेश में युवा परिषद् के माध्यम से चलाए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यों के बारे में अवगत कराया, हंसमुख गांधी इंदौर ने युवा ही धर्म प्रभावना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, युवा परिषद से समाज के युवा जुड़कर समाज और धर्म का कार्य व गुरुओं की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीवन प्रकाश जी जम्बूद्वीप हस्तिनापुर ने कुशल संचालन करते हुए अवगत कराया कि युवा परिषद की कार्य योजनाओं में जो घोषित की गई यथा अवार्ड योजना जिसमें 51000,31000,21000 के श्रेष्ठ कार्य करने वालों को वार्षिक अवार्ड प्रदान किए जायेगें , णमोकार मंत्र लिखायें अपने घर के द्वार स जाएं ,स्वाध्याय शिक्षण शिविर एवं विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।


युवा परिषद् के महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने युवा परिषद् द्वारा 44 वर्षों से समाज में एहम भूमिका निभा रही है उसके बारे में अवगत कराते हुए अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री के कार्य कार्यकलापों के साथ संगठनात्मक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए देश के युवाओं को आह्वान किया कि 16 वर्ष से ऊपर के युवा जो देव- शास्त्र- गुरु के प्रति निष्ठा रखते हैं युवा परिषद् से जुड़ें और धर्म प्रभावना करें, उन्होंने युवा परिषद् द्वारा उपन्यास प्रतियोगिता की सराहना की और भविष्य में भी ऐसी योजना निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया ।राजस्थान प्रान्त की संगठनात्मक स्थिति पर प्रकाश डाला।


संगोष्ठी में युवा परिषद् के मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर, कार्याध्यक्ष बिजेंद्र जैन दिल्ली , युवा परिषद् मुंबई के गौरव अध्यक्ष कमल कासलीवाल ,युवा परिषद् पुणे के अध्यक्ष पंकज शाह ,युवा परिषद् मंदसौर के जिला अध्यक्ष निलेश जैन, युवाओं परिषद् बुंदेलखंड प्रांतीय अध्यक्ष अंकित जैन हीरापुर, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आदीश सराफ लखनऊ, उपाध्यक्ष दौसा सतीश जैन , सुनैना जैन लखनऊ ,सारिका बिलाला अकोला, युवा परिषद् दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनंदा जैन, पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष सनत जैन ,पवन घुवारा टीकमगढ़ ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार जैन दिल्ली आदि ने अपने विचार व्यक्त किये, विभिन्न गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया ।
गोष्टी में राजस्थान प्रदेश के महामंत्री संजय बड़जात्या ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री निधेश जैन टिकैतनगर , आन्ध्रप्रदेश संरक्षक विजय पाटोदी हैदराबाद, छत्तीसगढ प्रान्तीय अध्यक्ष मनीष जैन रायपुर , शुभ चन्द्र जैन, सिद्धार्थ जैन, मुकुल जैन, सचिन जैन ऋषभदेव , मंत्री मुबंई महानगर इंजी. रितेश जैन मुबंई, सुनील कुमार जैन ऋषभदेव, संजय फौजदार बुंदेलखंड एवं विभिन्न स्थानों से पदाधिकारी जुड़े ।
अंत में आभार कार्याध्यक्ष विजेंद्र जैन दिल्ली ने व्यक्त किया और दिल्ली और मुंबई में युवा परिषद् का महा सम्मेलन करने का प्रस्ताव पारित हुआ । उदयभान जैन जयपुर  राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् से प्राप्त जानकारी              संकलन  लुहाड़िया राामगंजमडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *