*गायत्री नगर मन्दिर जी में केसर तिलक होली*
जयपुर, 2 मार्च ।
भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज जी के आर्शीवाद से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टान्हिका महापर्व व होली के पावन अवसर पर मन्दिर प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में 2 मार्च-2026 प्रातः 6.45 बजे दिगम्बर जैन मन्दिर में अभिषेक व विश्व शान्ति के लिए शान्तिधारा की गयी तत्पश्चात पुलक मंच परिवार की ओर से मन्दिर जी में केसर होली का आयोजन सम्पन्न हुआ। पुलक मंच गायत्री नगर, महारानी फार्म के धर्ममंत्री अनिता बडजात्या ने अवगत कराया कि मंदिर प्रबन्ध समिति को पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, शाखा अध्यक्ष मंजू सेवावाली महामंत्री रेखा झांझरी के नेर्तत्व में पुलक मंच परिवार द्वारा 121ग्राम केसर प्रदान की गई एवं जिनशंरण तीर्थ , महाराष्ट्र में भी 21ग्राम केसर प्रदान की गई। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने केसर तिलक लगाकर होली का यह पर्व मनाया।
इस कार्यक्रम में पुलक मंच परिवार के , महामंत्री सुरेश जैन,संरक्षक अनिल टोंग्या, ,रशिम तोतुका, विमला जैन,ज्योती जैन , मन्दिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ,अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, मंत्री अमित काला, प्रवक्ता राकेश पाटोदी, अशोक विधानसभा वाले, विजय सोगानी आदि के साथ पुलक मंच परिवार के पदाधिकारी व सदस्य गण एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग, महिला _पुरूष भी शामिल थे।

आभार व धन्यवाद व्यक्त किया राष्ट्रीय महामंत्री टोंग्या ने । ——— ___ उदयभान जैन जयपुर मो- 94143-06696
