भक्तो की भक्ति पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता बगराना जैन मंदिर

धर्म
  1. भक्तो की भक्ति पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता बगराना जैन मदिर
    बगराना
    नवीन जिनालय व भव्य पँचकल्याण तो बहुत हो रहे है लेकिन आज भी ऐसी धरोहर और जिनालय है जिनका सरक्षण रखरखाव नही है ऐसा ही एक जिनालय है बगराना का अतिशय जैन मंदिर है जहां है अतिशयकारी शान्तीनाथ भगवान जो अत्यंत मनोहारी है। लेकिन हम इसको विड़बना ही कहेगे की भगवान महज एक कमरे में विराजमान है। औऱ मूल वेदी में भगवान विराजित नही है, यह सचमुच भक्तो की भक्ति पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। इसे जानकर सुनकर मन आहत सा होता है क्यो हम इनका सरंक्षण नही कर पा रहे है। आश्चर्य सा होता है यह पावन स्थान राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले की कानोता ग्राम पंचायत में आता है। जयपुर शहर व आसपास के भक्त क्यो आगे आकर इसका सरक्षण नही करना चाहता? यदि हम ऐसा न कर पाए तो हमारी धरोहर को हम स्वयं खो देगे। इन्ही वैमन्यस्ता में हमने कही तीर्थो पर अपना अस्तित्व खो दिया है। क्यो पुनः ऐसी पुनरावृत्ति को दोहराया जा रहा है। अब भी चेत जाए। कहा जाता है प्राचीन जिनालयों का सरक्षण व जीर्णोद्वार के लिए गए कार्य नवीन जिनालय से भी अधिक पुण्य की अभिव्रद्धि करता है। क्यो न हम अहम हठ को छोड़ एक अभियान का उदघोष करे
    एक कदम जीर्णोद्वार की और
    क्यो न फैले आतिशय बगराना का चारो और
    किया जाए प्रचार चारो औऱ
    जय जय हो शान्तीनाथ बाबा की चारो और
    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *