जयपुर से रवाना हुई श्री महावीर जी की 36 वीं पदयात्रा गुरुवार को पहुचेगी दौसा-जैन समाज करेगा भव्य स्वागत – आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में होगें धार्मिक आयोजन –

धर्म

जयपुर से रवाना हुई श्री महावीर जी की 36 वीं पदयात्रा गुरुवार को पहुचेगी दौसा-जैन समाज करेगा भव्य स्वागत – आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में होगें धार्मिक आयोजन –
जयपुर

 

 

भगवान महावीर के जीओ और जीने दो के सिद्धांत, अहिंसा, शाकाहार के प्रचार प्रसार के लिए श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में मंगलवार 20 सितम्बर को संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन एवं संयोजक पवन जैन जैन “नैनवां” के नेतृत्व में संघीजी की नसिया खानिया से रवाना हुई जयपुर से श्री महावीर जी की 36 वीं पदयात्रा के बुधवार दोपहर बासखों फाटक पहुचने पर बासखों जैन समाज एवं विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भावभीना स्वागत-सत्कार किया गया।

बासखों के प्रकाश चन्द बाकलीवाल, कमलेश जैन एवं दिनेश जैन एवं परिवार जनों ने पदयात्रियों की गर्मजोशी से आवभगत की तथा कुशलक्षेम पूछी। – विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बासखों फाटक पर पदयात्रियों का किया स्वागत- मोहनपुरा में की पूजा अर्चना-धार्मिक ज्ञान प्रकाश प्रतियोगिता प्रश्न पत्र
विमोचन हुआ।

 

पदयात्रा के सह संयोजक जिनेन्द्र जैन एवं सोभाग मल जैन ने बताया कि इस मौके पर पदयात्रा संघ की ओर से दिगम्बर जैन मंदिर बासखों में जीर्णोद्धार के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई। संयोजक पवन जैन नैनवां एवं प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा’ने बताया कि पदयात्रा गुरुवार 22 सितम्बर को प्रातः दौसा बस स्टैंड के सामने स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुचेगी जहा पर दौसा जैन समाज द्वारा पदयात्रियों का भावभीना स्वागत-सत्कार किया जाएगा। मंदिर में उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज के सानिध्य में सामूहिक अभिषेक, पूजन की जावेगी। इस मौके पर उपाध्याय श्री के मंगल प्रवचनों का सभी को लाभ मिलेगा। पदयात्री संरक्षक सुभाष चन्द जैन एवं संयोजक पवन जैन नैनवां के नेतृत्व में उपाध्याय श्री के दर्शन लाभ लेते हुए आगे की निर्विघ्न पदयात्रा के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
*मोहनपुरा में पूजा अर्चना एवं धार्मिक ज्ञान प्रकाश प्रतियोगिता प्रश्न पत्र का विमोचन*

श्री जैन ने बताया कि इससे पूर्व पदयात्रा बुधवार को बस्सी चक पर बलराम आश्रम होते हुए मोहनपुरा के दिगम्बर जैन मंदिर पहुची जहा पदयात्रा के पूर्व संयोजकों सुरेश ठोलिया, कुन्थी लाल रावंका, प्रकाश गंगवाल, सूर्य प्रकाश छाबड़ा, मैना बाकलीवाल , अमर चन्द दीवान खोराबीसल, राजेन्द्र जैन मोजमाबाद,राज कुमार बडजात्या, देवेन्द्र गिरधरवाल , जिनेन्द्र जैन के निर्देशन में पूजाअर्चना के विशेष आयोजन किये गये। धार्मिक प्रश्न मंच संचालन कुन्थी लाल रावकां एवं कुसुम सेठी ने किया। सही उत्तर देने वाले पदयात्रियों को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात पी डब्ल्यू डी चौकी पर धार्मिक ज्ञान प्रकाश प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र का विमोचन एक सादा समारोह में समाजश्रेष्ठी जितेन्द्र गंगवाल जोबनेर द्वारा किया गया। संचालन प्रभारी महेन्द्र गिरधरवाल ने किया।इस मौके पर संरक्षक सुभाष चन्द जैन, संयोजक पवन जैन नैनवां,सह संयोजक जिनेन्द्र जैन,सोभाग मल जैन,अशोक पाटोदी, गजेन्द्र शाह, सुशील कुमार जैन,विजय कुमार बैनाडा, मयंक बाकलीवाल, श्रीमती मोना बाकलीवाल, क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज बड़जात्या (चौमूं), हितेश पाटनी (हिंगोनिया),अजय जैन (अजमेर), श्रीमती चन्द्र कान्हा लुहाड़िया (सिकन्दरा),गौरव जैन(चंदलाई), सुशील पाटनी (धोंद),रवि प्रकाश जैन(बगरुं) सहित पदयात्रा के पूर्व संयोजक सुरेश ठोलिया, कुन्थी लाल रावंका, प्रकाश गंगवाल, सूर्य प्रकाश छाबड़ा, मैना बाकलीवाल , अमर चन्द दीवान खोराबीसल, राजेन्द्र जैन मोजमाबाद,राज कुमार बडजात्या, देवेन्द्र गिरधरवाल , जिनेन्द्र जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
*रात्रि विश्राम भण्डाना में*
पदयात्रियों का रात्रि विश्राम भण्डाना के अरिहंत व्हीकल फिटनेस सेन्टर पर हुआ।
*दौसा में होगी पूजा अर्चना*
सह संयोजक अशोक पाटोदी एवं गजेन्द्र शाह ने बताया कि
गुरुवार, 22 सितम्बर को प्रातः दौसा के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजा, कलशाभिषेक के बाद जैन धार्मिक हाऊजी होगी। रात्रि विश्राम काला खोह स्कूल में होगा। ।सहसंयोजक सुशील जैन एवं विजय बैनाडा के मुताबिक शुक्रवार 23 सितम्बर को सिकन्दरा के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में पूजा, कलशाभिषेक करेगें। शनिवार 24 को गुढाचन्द्र जी के श्री दिगम्बर जैन मंदिर पहुचेगी जहां श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना की जाएगी। सायंकाल नादोती के श्री महावीर पब्लिक स्कूल में धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा। सह संयोजक मंयक बाकलीवाल एवं मोना बाकलीवाल के मुताबिक पदयात्रा खेडला-खेडली होते हुए रविवार,25 सितम्बर को श्री महावीर जी पहुचेगी।पदयात्री श्री महावीर जी में विशाल जुलूस के साथ भगवान महावीर के दरबार में पहुंच कर दर्शन लाभ लेंगे। सायंकाल पदयात्री सम्मान समारोह के बाद महाआरती तथा भक्ति संध्या के आयोजन किए जाएंगे।
प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक सोमवार,26 सितम्बर को आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रातः शांतिनाथ विधान पूजा का आयोजन किया जाएगा। श्री जैन के मुताबिक पदयात्रा मार्ग में धार्मिक आयोजन किये जायेंगे।पदयात्रा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होगी।
क्षैत्रीय सह संयोजक पंकज बड़जात्या चौमूं एवं हितेश पाटनी हिंगोनिया ने बताया कि पदयात्रा समापन पर पदयात्रियों के लिए श्री महावीरजी से जयपुर आने के लिए संघ की ओर से बसों की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी।
संघ के प्रचार प्रभारी विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के मुताबिक सन् 1986 से संघ जयपुर से श्री महावीर जी की पदयात्रा के साथ साथ सन् 2000 में जयपुर से शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी की 1300 किलोमीटर की, सन् 2003 में जयपुर से कुण्डलपुर (बडे बाबा) की 800 कि. मी. की तथा सन् 2006 में जयपुर से बैंगलोर रेल द्वारा तथा बैंगलोर से श्रवणबेलगोला बाहुबली की 140 कि. मी. की पदवन्दना 444 पदयात्रियों के साथ तथा सन् 2018 में जयपुर से बैंगलोर हवाई जहाज द्वारा तथा बैंगलोर से श्रवणबेलगोला बाहुबली की 140 कि. मी. की पदयात्रा 151 पदयात्रियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न की गई। संघ पदयात्रा के साथ साथ समाज एवं मानव सेवा के कार्य भी कर रहा है। इसी कड़ी में कुण्डलपुर में एक विशाल औषधालय का निर्माण करवाया गया है जिसमें हजारों रोगियों का आयुर्वेद एवं प्राणोपचार पद्धति से उपचार किया जा चुका है।
औषधालय में संघ की ओर से सैकड़ों मासिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा चुके है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *