धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर में प्रतिभाओ का सम्मान समारोह
निवाई –
दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल एवं महिला ईकाई के तत्वावधान में धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर में प्रतिभावों का सम्मान हुआ जिसमें शिविर में सहयोग प्रदान करने वालों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शिविर प्रभारी विमल जौंला राकेश संधी एवं सुनील भाणजा ने बताया कि सम्मान समारोह के अतिथि दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन अंचल अध्यक्ष अनिल जैन महिला अंचल अध्यक्ष शकुंतला बिन्दायका सुनीता गंगवाल उर्मिला जैन शाबाश इण्डिया प्रधान सम्पादक राकेश गोदिका टोंक संभाग अध्यक्ष नवीन लुहाड़िया,
शशी सोगानी
शकुंतला छाबड़ा
मेना सोगानी
उर्मिला सोगानी
संजय सोगानी
शिखरचंद काला, लालचंद कठमाणा
महावीर प्रसाद पराणा हुकमचंद जैन जिला प्रमुख सरोज बंसल, रेखा जैन, कांता चंवरिया, प्रेमचंद सांवलिया,
प्रियंका पराणा, रेणु टोंग्या, त्रिलोक रजवास,पवन सांवलिया, जिन श्री महिला मण्डल, सरावगी समाज महिला मण्डल, बड़ा जैन मंदिर महिला मण्डल, विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल, ने शिविर में तन मन और धन से सहयोग प्रदान किया, इस दौरान सहयोग प्रदान करने वालों का दिगम्बर जैन महासमिति ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम मे दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य लालचंद शुभम कुमार कठमाणा ने किया। शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वालों को दिगम्बर जैन महासमिति महिला ईकाई निवाई द्वारा पुरस्कृत किया। समारोह का संचालन विमल जौंला ने किया।
इस अवसर पर महासमिति संभाग मंत्री विमल जौंला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में जिन्होंने दस दिन तक तन मन और धन से सहयोग करके बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिया वह सराहनीय है।
