24 घंटे अखण्ड भक्तामर पाठ कर किया नववर्ष का नव अभिनदन

धर्म

24 घंटे अखण्ड भक्तामर पाठ कर किया नववर्ष का नव अभिनदन
रामगंजमडी
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मूलनायक शांतिनाथ भगवान के चरणों मे 24 घंटे अखण्ड भक्तामर पाठ व विधान कर नववर्ष का नवअभिनदन किया गया। यह भक्तिमय आयोजन श्री शान्तिनाथ महिलामण्डल रामगंजमडी द्वारा आयोजित किया गया। इसमे 31 दिसम्बर 2021 प्रातः बेला से 1 जनवरी 2022 की प्रातः बेला तक 24घँटे का अखंड भक्तामर पाठ व

भक्तामर विधान कर विश्व शान्ति की कामना, कोरोना महामारी जल्द समाप्त हो,नववर्ष नवमंगल करे इस कामना से यह आयोजन किया गया। वही 31 दिसम्बर की सन्ध्या बेला मे भक्तामर की बीजाक्षर के साथ मंगल आरती की गयी। इस आयोजन का संचालन महिला मण्डल सांस्क्रतिक् मंत्री श्रीमति सोनिया बागडिया ने किया जिसमे सकल दिगम्बर जैन समाज, वीर जैन सोशल ग्रुप, जैन सोशल ग्रुप, सुप्रभात समूह,व पूरे जैन समाज का सहयोग रहा। ऐसी भीषण शीतलहर में भी किसी के उत्साह में कोई कमी नही रही। सभी ने बढ़ चढ़कर इस पुनीत महाआयोजन में अपनी सहभागिता दी व पुण्य लाभ अर्जित किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *