समता तीर्थ पर पर चतुर्मुखी गुरु प्रतिमाओ का किया गया अभिषेक

धर्म

समता तीर्थ पर पर चतुर्मुखी गुरु प्रतिमाओ का किया गया अभिषेक
सीपुर
प्राचीन क्षेत्र समता तीर्थ सीपुर में आचार्य श्री सुनील सागर महाराज के संघ सानिघ्य में नवीन प्रतिष्ठित गुरु मंदिर की चतुर्मुखी प्रतिमाओ का अभिषेक किया गया। प्रवक्ता श्री अनिल स्वर्णकार ने जानकारी देते बताया की इस आयोजन को आचार्य ससंघ का सानिघ्य मिला। व पण्डित श्री विनोद पगारिया विरल के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इस बेला मे पण्डित श्री द्वारा मंत्रोचार के साथ मूलनायक भगवान के जिनाभिषेक के बाद नवीन मंदिर में स्थापित आचार्य आदिसागर जी महाराज अंकीलकर, आचार्य महावीर कीर्ति जी महाराज, आचार्य विमल सागर जी महाराज, एवम चारित्र चूड़ामणि तपस्वी सम्राट आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज की गुरु प्रतिमाओ का अभिषेक किया गया। वही भक्ति भाव के साथ आचार्य सन्मति सागर मंडल विधान किया गया। वही नवबर्ष की बेला में शान्तिनाथ महामंडल आचार्य श्री के सानिध्य में होगा।
संकलित अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *