फागी से श्री तीर्थ सिद्ध क्षेत्र गिरनार जी की वंदना हेतु गया 21सदस्यीय यात्रा दल* *जैन समाज की 127 वर्ष सबसे पुरानी पत्रिका जैन गजट का विभिन्न सन्तों ने किया भव्य विमोचन*

धर्म

*फागी से श्री तीर्थ सिद्ध क्षेत्र गिरनार जी की वंदना हेतु गया 21सदस्यीय यात्रा दल*

*जैन समाज की 127 वर्ष सबसे पुरानी पत्रिका जैन गजट का विभिन्न सन्तों ने किया भव्य विमोचन*

 

फागी

 

कस्बे से श्री तीर्थ सिद्ध क्षेत्र गिरनार जी की यात्रा हेतु 21सदस्यीय यात्रियों का एक धार्मिक दल विभिन्न तीर्थ क्षैत्रों की वन्दना करता हुआ गिरनार जी पहुंचा। कार्यक्रम में जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि उक्त यात्रा दल फागी से गांधीनगर (गुजरात)पहुंचा जहां पर आचार्य श्री चंद्र सागर जी महाराज के उक्त दल ने दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया ओर शांति नाथ जिनालय में अभिषेक,शांति धारा अष्टद्रव्यों से पूजा अर्चना कर पुण्यार्जन प्राप्त किया। बाद आचार्य श्री के पावन सानिध्य में जैन समाज की सबसे पुरानी पत्रिका जैन गजट का भव्य विमोचन किया ओर आचार्य श्री ने पत्रिका का अवलोकन कर मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस पत्रिका को घर घर मंगाना चाहिए ताकि धर्म की भव्य प्रभावना बढ़ती रहे।गोधा ने अवगत कराया कि इसी कड़ी में उक्त दल तारंगा अतिशय क्षेत्र में पहुंचा जहां पर आदिनाथ जिनालय में पूजा अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया,बाद में यह दल अतिशय क्षैत्र उमंता, पांवागढ, सरदार सरोवर, पालीताणा, होता

हुआ गिरनार जी पहुंचा जहां पर सभी यात्रियों ने पर्वत पर भक्ति भाव से वंदना करनें के बाद समोशरण धर्म शाला में आचार्य 108 श्री निर्मल सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य आचार्य 108 श्री नयन सागर जी महाराज ,आदिश सागर जी महाराज,धर सेन सागर जी महाराज के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया तथा फागी संवाददाता राजाबाबू गोधा ने आचार्य श्री नयन सागर जी महाराज के कर कमलों में जैन गजट के क्षमावाणी विशैषांक की प्रति भेंट कर मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री ने पत्रिका का विमोचन करने के बाद अवलोकन कर भूरी ,भूरी सराहना करते हुए कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से सारे समाज की, साधु संतों की धार्मिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है, ओर फागी संवाददाता को पत्रिका का प्रचार प्रसार करने तथा हर जैन परिवार को जोड़ने का सुझाव देते हुए मंगलमय आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में फागी सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, समाज सेवी सुरेश सांघी, फागी चंद्रपुरी जैन मंदिर के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार झंडा, अशोक नला, रमेश कागला, राजाबाबू गोधा तथा फागी की पूर्व सरपंच सुनिता सांघी, मुन्ना अजमेरा, चित्रा गोधा सहित काफी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्था से प्राप्त जानकारी के साथ
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *