**आचार्य शांतिसागर सभागार में श्री दिगंबर जैन लवेंचू महासमिति का क्षमावाणी महोत्सव का हुआ आयोजन**
**आगरा** आज हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में श्री दिगंबर जैन लवेंचू समिति द्वारा सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण दीपप्रज्वलन,चित्रअनावरण एवं मंगलाचरण के साथ हुआ| इस दौरान समिति से जुड़े परिवारों के छोटे-छोटे बच्चों एव राशि जैन, श्रेया जैन एवं लवेंचू बालिका मंडल ने क्षमावाणी महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी| इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन लवेचू महासमिति ने वारी वारी का पारिवारिक पत्रिका प्रयास विमोचन किया गया| इस दौरान लवेंचू महासमिति द्वारा समाज में अपना प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग देने वाले एवं वृद्धाजन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया| कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने एक दूसरे को नमन कर सालभर में हुई एक दूसरे से जाने अनजाने में की गई गलतियों के लिए उत्तम क्षमा कहा| मीडिया प्रभारी
शुभम जैन ने बताया की कार्यक्रम का संचालन जिनवाणी चैनल की एंकर शेफाली जैन एव रतन जैन के द्वारा किया गया| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भोलानाथ जैन सिंघई एवं विमल जैन सिंघई के परिवार मुख्य रूप से उपस्थित रहा| इस अवसर पर लवेंचू महासमिति के अध्यक्ष सुनील जैन,महामंत्री शैलेंद्र जैन रपरिया, अनिल अहिंसा प्रकाशचंद जैन सुभाषचंद जैन अरुण रपरिया, अरविंद जैन जीवन जैन,अखिल बरोलिया,शोभा जैन,सरिता जैन माधुरी जैन,बीना जैन,प्रीति जैन,मालती जैन,समस्त लवेंचू जैन समाज एव लवेंचू महासमिति की महिला मंडल की कई बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहे
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
