एक साथ 35 जिनप्रतिमाओ पर अभिषेक शान्तिधारा को देख भक्त अभिभूत एक साथ 35 जिनप्रतिमाओ पर अभिषेक शान्तिधारा को देख भक्त अभिभूत

धर्म

एक साथ 35 जिनप्रतिमाओ पर अभिषेक शान्तिधारा को देख भक्त अभिभूत एक साथ 35 जिनप्रतिमाओ पर अभिषेक शान्तिधारा को देख भक्त अभिभूत

ग्वालियर
परम पूज्या गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी के सानिध्य में चम्पाबाग़  बगीची मे  35 जिन प्रतिमाओ पर 35 इन्द्रो द्वारा अभिषेक किया गया। इन पलो में वातावरण धर्ममय बना रहा ।

मानो ऐसा लगा जैसे साक्षात समवसरण आया हो। समस्त क्रियाओं को पंडित डॉक्टर अभिषेक जैन के मार्गदर्शन में किया गया। ऐसा नगर के इतिहास में प्रथम बार हुआ।साथ ही शान्तिधारा का उच्चारण गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी के श्रीमुख से हुआ। वही भगवान के समक्ष्य लोकांतिक देवो ने व सोधर्म इंद्र, शची इंद्राणी ने भक्ति में झुमते हुए अर्घ समर्पित किये। साथ ही प्रत्येक मंडल पर मंगल कलश स्थापित कर अखंड दीप प्रज्ववलित किया गया।

 

 

विशेष बात

यह प्रतिमाये गोपाचल पर्वत से लायी गयी यह क्षण एक एक नव इतिहास को लिख गए वही रविवार से अनवरत णमोकार मंत्र की अविरल गूंज 15 दिन तक  अनवरत चलेगी जिसको लेकर सभी नगर वासी समर्पित है।

 

सकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *