जयपुर से श्री महावीर जी की 36 वीं पदयात्रा 20 सितम्बर को रवाना होगी- पवन जैन नैनवां बने संयोजक-पदयात्रा में महिलाएं भी होगी शामिल

धर्म

जयपुर से श्री महावीर जी की 36 वीं पदयात्रा 20 सितम्बर को रवाना होगी-
पवन जैन नैनवां बने संयोजक-पदयात्रा में महिलाएं भी होगी शामिल


जयपुर
– श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में आयोजित जयपुर से श्री महावीर जी की 36वीं पदयात्रा मंगलवार, 20 सितंबर को रवाना होगी। पदयात्रा के लिए प्रतापनगर निवासी पवन जैन नैनवां को संयोजक बनाया गया है। संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन ने बताया कि
पदयात्रा मंगलवार 20 सितंबर को आगरा रोड पर खानिया स्थित संघी जी की नसिया से दोपहर 3.00 बजे प्रस्थान करेगी। पदयात्रा मोहनपुरा, दौसा, सिकन्दरा, गुढाचन्द्र जी, नादोती होते हुए रविवार,25 सितंबर को श्री महावीर जी पहुचेगी। पदयात्रा मार्ग में धार्मिक आयोजन किये जायेंगे।पदयात्रा में महिलाएं भी शामिल होगी।

 

 

 

 

श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ जयपुर की कार्यकारिणी मीटिंग में इस वर्ष की पदयात्रा के लिए हुए चुनाव में

प्रतापनगर निवासी पवन जैन नैनवां को संयोजक तथा जिनेन्द्र जैन , सोभाग मल जैन, सुशील जैन, अशोक पाटोदी, गजेन्द्र शाह,विजय बैनाडा,मंयक बाकलीवाल, एवं श्रीमती मोना बाकलीवाल को जयपुर महानगर से सह संयोजक बनाया गया है। इसी तरह से क्षेत्रीय सहसंयोजक पंकज बड़जात्या (चौमूं),
हितेश पाटनी (हिंगोनिया), जितेन्द्र गंगवाल (जोबनेर), अजय जैन (अजमेर), सुशील पाटनी (धौंद), श्रीमती चन्द्र कान्ता लुहाड़िया (सिकन्दरा),गौरव जैन (चंदलाई), एवं रवि प्रकाश जैन (बगरुं) को बनाया गया है। संयोजक पवन जैन नैनवां ने बताया कि पदयात्रा समापन पर श्री महावीरजी से जयपुर आने के लिए संघ की ओर से बसों की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी।

प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि पदयात्रा 21 सितंबर को मोहनपुरा,22 को दौसा,23को सिकन्दरा,24को गुढ़ाचंद्रजी,नादौती होते हुए 25 सितंबर को श्री महावीर जी पहुंचेगी । 26 सितंबर को श्री महावीर जी में आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रातः शान्ति विधान पूजा होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *