*शांतिनाथ फाउंडेशन ने 130 विधार्थियो को बाटे टिफिन बॉक्स* *प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों हुए पुरुस्कृत*

Uncategorized

*शांतिनाथ फाउंडेशन ने 130 विधार्थियो को बाटे टिफिन बॉक्स*

*प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों हुए पुरुस्कृत*
भींडर। 12 सितम्बर

 

 

 

*चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागरजी महाराज की मंगल प्रेरणा से पर्यूषण में आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन के तत्वाधान में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर स्कूल भींडर में चल रहे दस दिवसीय संस्कार शिविर का समापन सोमवार को समारोह पूर्वक हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ में 48 दीपक प्रज्वलित कर भक्तामर आराधना की गई। पूर्वाचार्यों को अर्ध समर्पण कर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार द्वारा

अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर शांतिनाथ फाउंडेशन भींडर मुंबई द्वारा 130 विद्यार्थियों को टिफिन बॉक्स और वाटर बोतल का नि:शुल्क वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता पंडित बगदी लालजी नागदा ने की। मुख्य अतिथि पन्नालालजी नागदा विशिष्ट अतिथि महेंद्रजी जैन निमडी ,छोगालालजीजैन, मोहनलालजी , हेमराजजी जैन सहित शांतिनाथ फाउंडेशन के लोकेश ,सुनील, विनोद , राजू , कल्पेश ,अजय , मनीष , पंकज ,नितिन ,मनीष जैन मौजूद थे। अदिब्रम्हा आदिनाथ फाऊंडेशन द्वारा शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन पर आचार्य श्री की मंगल आरती पश्चात शांतिनाथ फाउंडेशन की ओर से स्वामी वात्सल्य हुआ*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *