आठ वर्षों के बाद मध्यप्रदेश में मुनि श्री सुधासागर महाराज ससंघ का आगमन
सीमा पर करेगे भक्त आगवानी
अकलेरा
पूज्य मुनि श्री मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज का 8 वर्षो के बाद मध्यप्रदेश में आगमन होने जा रहा है। इसको लेकर वहां हर्ष की लहर है। गुरुवार की मंगल बेला में पूज्य मुनि संघ का मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश होगा। पूज्य मुनि संघ की मध्यप्रदेश की सीमा में दर्शनोदय तीर्थ कमेटी के सदस्यों के साथ आसपास के सभी भक्त मध्यप्रदेश की सीमा पहुचने पर अभूतपूर्व आगवानी करेगे।गुरुवार की बेला गुरु का आगमन यह क्षण अभूतपूर्व होंगे। इससे पूर्व पूज्य मुनि संघ का आगमन वर्ष 2013 में हुआ था। सभी मध्यप्रदेश वासियो में हर्ष की लहर है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
