ग्राम वासियो नशा व मादक पदार्थों का सेवन न करने का उद्घोष किया मुनि श्री ने ग्राम वसियो ने की ऐतिहासिक आगवानी

धर्म

ग्राम वासियो नशा व मादक पदार्थों का सेवन न करने का उद्घोष किया मुनि श्री ने
ग्राम वसियो ने की ऐतिहासिक आगवानी
सारोला
जब महासन्तो के आगमन किस नगर या ग्राम में होते है तो वहाँ एक अभूतपूर्व वातावरण सा बन जाता है एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है ऐसा ही नज़ारा 27 dec 2021 की बेला में सारोला ग्राम में हुआ जब निर्यापक श्रमण सुधासागर जी महाराज का आगमन सारोला ग्राम में हुआ जहां ग्राम वासियो ने व समाजजनों ग्राम की सीमा पर अभूतपूर्व आगवानी की वह मुनि संघ को बेंड बाजो के साथ जिनमंदिर लाया गया। जहा मुनि संघ ने जिनालय के दर्शन किये। शान्तीनाथ भगवान की प्रतिमा के दर्शन भी किये जो सवा सात फिट की है जिसका पँचकल्याणक मुनि श्री के कर कमलों से चाँदखेड़ी में हुआ था।
वहा का वातावरण ऐसा था अपितु जैन ही नही समस्त ग्राम वासी भाव विभोर थे।


मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की प्रवचन सभा चाँदखेड़ी फीलिंग स्टेशन पर हुई। जहाँ समस्त ग्राम वासी मोजूद रहे। मुनि श्री ने सभी ग्राम वसियो को नशा व मादक पदार्थों का सेवन न करने का उद्घोष करते हुए कहा की जो व्यक्ति मेहनत से कमाई को यदि पाप कार्यो में लगा दे तो उसे अभिशाप लगेगा। इसीलिए आप लोगो से कहता हूं जो मजूदर वर्ग है, किसान वर्ग है अपनी जो कमाई बच्चो के लगाओ,उनकी पढ़ाई में लगाओ, परिवार के लगाओ, अपने माता पिता के लिए खर्च करो आप इसे धरती माता का वरदान मानकर यह प्रण ले की मैं शराब की एक बून्द भी नही जाने दूँगा। जो श्रीफल आपको दिया है वह लाभकारी होगा अगर आप शराब, मास अंडे का सेवन नही करेगे। उन्होंने इस बेला में अंत मे कहा मेरा आपको बहुत बहुत आशीर्वाद है। साथ ही उन्होंने कहा लाभचंदजी ने मुझे आकर कहा है की आप गाँव वालो को प्रेरणा दे की कोई भी गाँव वाला मास अंडे का सेवन नही करेगा। सचमुच लाभचन्द जी गाँव वालों के लिए आज भी प्रेरणास्पद है।

  • पूज्य मुनि श्री की आहारचर्या का लाभ श्रीमान लाभचंद, विनोद कुमार, सुनील कुमार सुरलाया को प्राप्त हुआ।

    अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *