ललितपुर में श्रावक संस्कार शिविर की धूम देश भर से शिविरार्थियों का आगमन शुरू
ललितपुर
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री स श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में ललितपुर उप्र में दसलक्षण पर्व के दस दिनों के लिए श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा है। आपको बता दे विगत 28 बर्षों से यह आयोजन निर्वाध रूप से होता आ रहा था। लेकिन विगत वर्षों में कोरोना महामारी के समय अंतराल हो जाने से शिविरार्थियों में बड़ी बेचैनी छा रही थी आखिर वह शुभ घड़ी अब आ ही गई। और शिविर ललितपुर में हो तो फिर कहना ही क्या ? ललितपुर में सम्पूर्ण जैन समाज पलक पाँवड़े विछाये अपने अतिथि शिविरार्थियों के स्वागत हेतु उत्साहित है।यद्यपि शिविर कल से शुरू होगा पर सुदूर क्षेत्रों से शिविरार्थियों का आगमन कल रात से ही शुरू हो गया है। स्टेशन पर आने वाली हर ट्रैन से उतरने वाले यात्रियों में सर्वाधिक संख्या इन्ही की दिखाई दे रही है। सिर पर छोटे-छोटे बाल हाथ मे एक छोटा सा बैग लिए ललितपुर स्टेशन रोड स्थित क्षेत्रपाल मंदिर पर पूज्य मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की जयकार करते हुए जैन युवाओं के जत्थे पहुँच कर गुरु दर्शन कर रहे हैं।
सेवाभावी संस्थाओं ने संभाला मोर्चा
ललितपुरकी सेवाभावी संस्थाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बड़े मस्त अंदाज़ में उत्साह से भरकर, शिविरार्थियों का रजिस्ट्रेशन करना उनको किट उपलब्ध कराना, उनकी आवभगत एवम आवास व्यवस्था आदि की शानदार व्यवस्था की जा रही है। पिछले वर्षों के शिविरों में लगभग 3 हजार शिविरार्थी आते थे पर इस बार कोई बड़ा रिकॉर्ड बनने वाला है।_
विशाल व्यवस्थाए
_जितनी बड़ी ललितपुर समाज, जितनी बड़ी शिविरार्थियों की संख्या उससे भी बड़ी व्यवस्थाएँ। कल सूर्योदय से पूर्व ही शिविर का आगाज होगा, और केवल और केवल धर्म-आराधन, त्याग एवम तप से ओतप्रोत यह श्रावक संस्कार शिविर शिविरार्थियों के जीवन मे अविस्मरणीय परिवर्तन लाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

