आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज एवम तीर्थ वन्दना कर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी पहुचा

धर्म

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज एवम तीर्थ वन्दना कर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी पहुचा
रामगंजमंडी


भक्ति उमंग श्रद्धा के साथ जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने तीर्थ वन्दना व आचार्य श्री विद्यासागर महाराज व अनेक सन्तो के दर्शन भी किये समूह के सचिव राजीव बाकलीवाल ने बताया यह यात्रा 21 तारीख को रवाना हई और 26 को लोटी उन्होंने कहा इस यात्रा के क्रम में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन सिरपुर में किये साथ ही चन्द्रप्रभ सागर जी महाराज का आशीष लिया। उन्होनें समस्त नगर को मंगल आशीष प्रदान की। समूह मुक्तागिरी की तीर्थ की वन्दना करते हुए भातकुली, कारंजा, नेमगिरी होते हुए सिद्धवरकूट पहुंचा वहां पुजन अभिषेक किया उसके बाद इन्दोर होते हुए तपोभूमि उज्जैन आचार्य श्री प्रज्ञासागरजी महाराज के दर्शन व आशीष लिया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *