*विमर्श जागृति मंच के निर्वाचन एवं स्नेह सम्मेलन सम्पन्न*
*संजय सिंघई निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए*
➖➖➖➖➖➖
*(अशोकनगर) सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था विमर्श जागृति मंच के वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन रविवार को विकास गार्डन पर किया गया।*
*अध्यक्ष अनूप बाबू ने बताया कि संस्था के वार्षिक स्नेह सम्मेलन का प्रारम्भ महामंत्र णमोकार के पाठ कर हुआ। सुभाष जैन कैंची,महेंद्र जैन कडेसरा,विनोद जैन भारिल्ल तथा शिखर बड़कुल को निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित की जिसमे सर्वसम्मति से संजय जैन सिंघई को सत्र 2025-27 के लिए अध्यक्ष चुना गया।संचालन कर रहे महेंद्र कडेसरा ने संस्था के माध्यम से सेवा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव संस्था अग्रणी रही है इसकी एक विशिष्ट पहचान है।राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुभाष जैन कैंची बीड़ी ने संस्था की गतिविधियों,उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहाकि हम संतवाद और पंथवाद से परे निष्पक्ष समाज सेवा में विश्वास रखते हैं।आपने कहाकि हम आगे भी और अधिक सक्रियता से कार्य करेंगें।
आपने संजय सिंघई के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की तथा निर्विरोध निर्वाचन होने पर सभी को धन्यवाद दिया।विमर्श जागृति महिला मंच की अध्यक्ष वैशाली बाँझल ने सांस्कृतिक आयोजन कराए।अंत मे आभार विनोद भारिल्ल ने व्यक्त किया।सदस्यों की सपरिवार भारी उपस्थिति में वात्सल्य भोज के साथ सम्मेलन सफल हुआ।*
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
