चार पीढ़ियों ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
जयपुर
– टौक रोड पर तारों की कूट पर सूर्य नगर के ऋषभ मार्ग पर कोटखावदा हाऊस में मुन्ना देवी वैद के नेतृत्व में श्रावण शुक्ला पूर्णिमा को

चार पीढ़ियों ने रक्षा बंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर परिवार की सबसे बडी 78 वर्षीय मुन्ना देवी एवं सबसे छोटी 9 माह की सौम्या छाबड़ा व 1 वर्ष 10 माह के देवांश बाकलीवाल सहित 40 लोगो ने एक साथ रक्षा बंधन पर राखी बांधी व बंधवाई। यह त्योहार हमें एक जुटता सिखाता है साथ ही स्नेह प्यार के साथ जीवन में रहने की सीख देता है।यह परिवार एक साथ रहकर त्योहार को मना रहा है। जो अपने आप मे एक प्रेरणादायक है। एवम समाज के सामने एक आदर्श स्थापित करता है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
