आसाम के राज्यपाल श्रीमान गुलाबचंद कटारिया से जुडी रामगंजमंडी स्मृति
रामगंजमंडी
यु ही स्वर्णिम शिखर तक नहीं आए श्रीमान गुलाबचंद कटारिया 79 वर्ष की उम्र के कटारिया एक शिक्षक थे और संघ के कार्यकर्ता के रूप मे जुड़ गए इनका जन्म उदयपुर जिले मे हुआ लगभग 8 बार उदयपुर के विधायक रहे यह मुख्यमंत्री भेरूसिंह शेखावत के कार्यकाल मे शिक्षामंत्री रहे एवंम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार मे केंद्रीय गृहमंत्री रहे

रामगंजमंडी से जुडी उनकी स्मृति
श्री कटारिया आज असम के राज्यपाल है यह जैन है और साधू संतो के प्रति इनका समर्पण बहुत है व धार्मिक आयोजन मे कभी जाना नहीं अनेक संतो की आशीष इनको प्राप्त है बात उन क्षणों जब यह वर्ष 2007 मे रामगंजमंडी मे श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन नसिया का पंचकल्याणक आहूत हुआ था जो 2 मई से7 मई तक आहूत हुआ था


इसे पावन सानिध्य विमर्श सागर महाराज का प्राप्त हुआ श्री कटारिया उस समय राजस्थान सरकार के गृहमंत्री थे तब मेने उन्हे करीब से देखा उन्हे जाना उनकी सादगी उनका जीवन चित्रण बता रही थी

उन क्षणों के चित्रण उस समय दिगम्बर जैन समाज महामंत्री केवलचंद रावका ने सहजकर रखा और उन स्मृति को संजोकर रखा जो आज पुनर्जीवित हो गयी उनके पुत्र सुदेश रावका उनकी पुत्रवधु विभा रावका ने इन्हे संरक्षित रखा इस अवसर पर उन्होने जन्मकल्याणक़ महोत्सव मे अपनी सहभागिता प्रदान की साथ उनके साथ महोत्सव समिति के शिरोमणि संरक्षक एवं विधायक प्रहलाद गुंजल भी मोजूद रहे जन्मकल्याण मे श्रीजी की मंगल आरती की पूज्य विमर्शसागर महाराज का आशीर्वाद लिया और महोत्सव मे हो रहे कार्यो का अवलोकन किया उनका समाज की और से स्वागत भी किया गया

उनका दुपट्टा माला आदि से अभिनंदन किया गया इस बेला मे समाज के वरिष्ठ जन भी मोजूद रहे श्री कटारिया ने अपना उद्बोधन भी दिया इतने उच्च पदों पर आसीन उनकी नम्रता उनकी सादगी लेकर आई जो यही सीख देती है नम्रता ही उच्चता के शिखर पर लाती है जमीन से उठकर ही व्यक्तित्व निखरता है आज इसी कारण यह सर्वोच्च पद पर आसीन है
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
