चातुर्मासिक विज्ञाश्री एप प्रतियोगिता पोस्टर का जैन समाज ने किया विमोचन
————————
जिनसहस्त्रनाम अनुष्ठान मे श्रद्धालुओं ने चडा़ये श्री फल अर्ध्य
———————–
निवाई भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न गुरु माँ विज्ञा श्री माताजी के ससंघ सान्निध्य में श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा शुक्रवार की सुबह 50 दिवसीय विज्ञा श्री एप प्रतियोगिता पोस्टर का विमोचन किया गया। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि विज्ञा श्री माताजी ने श्रद्धालुओं को चातुर्मास मे होने वाले धार्मिक कार्यक्रम एवं स्वर्णिम जयंती के अवसर पर 50 दिवसीय स्वर्णिम विज्ञा वर्धनी प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 जूलाई 2022 से किया गया। इस अवसर पर माताजी ने कहा कि यह प्रतियोगिता आचार्य पूज्य पाद स्वामी रचित ग्रन्थ इष्टोपदेश से ली जा रही हैं यह प्रतियोगिता 50 दिन तक चलेगी इस ग्रन्थ मे 51 गाथा है प्रतिदिन एक गाथा से ही सात प्रश्न पूछे जाएंगे। विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि 48 दिवसीय ऋद्धि-सिद्धि दायक, मनोवांछित फल प्रदायक श्री जिनसहस्रनाम जिनार्चना का आयोजन किया गया। अनुष्ठान मे दूसरे दिन शुक्रवार को पूजा अर्चना करने का सौभाग्य राजेश कुमार अभिषेक जैन को प्राप्त हुआ। अनुष्ठान मे बैठे सभी पूजार्थियो ने शांतिधारा, हवन, एवं दीप, धूप. फल से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विज्ञा श्री गुरू माँ ने शुभाशीष देते हुये कहा कि – सर्व विघ्नों को नष्ट करने वाली जीवन में सुख-समृद्धि – शांति प्रदान करने वाली सहस्रनाम महाअर्चना तात्कालिक फल प्रदान करती है। चातुर्मास कमेटी के कोषाध्यक्ष सुनील भाणजा ने बताया कि प्रतिदिन मंदिर प्रांगण में 48 दिन तक 48 परिवारों द्वारा जिनसहस्त्रनाम का अनुष्ठान किया जाएगा। 17 जुलाई 2022 रविवार को दोपहर 1 बजे से विज्ञा श्री स्वर्णिम वर्षायोग के मंगल कलशों की स्थापना का कार्यक्रम अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
