छीपीटोला के जैन भवन में संपन्न हुआ भव्य गोदभराई एवं सम्मान समारोह

धर्म

छीपीटोला के जैन भवन में संपन्न हुआ भव्य गोदभराई एवं सम्मान समारोह

आगरा।

निर्यापक मुनिश्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं छीपीटोला मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आगामी अप्रैल माह में श्री सर्वतोभद्र जिनालय में आयोजित होने वाले आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत पारसमल जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

 

 

इस पावन अवसर पर उनकी गोदभराई एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शनिवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्थित जैन भवन,छीपीटोला में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। उपस्थित सभी श्रावक- श्राविकाओं ने मेवा,किशमिश, फल एवं अखरोट से तीर्थंकर माता की पारंपरिक गोदभराई की।

 

इसके पश्चात तीर्थंकर पिता का तिलक कर, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।समारोह के दौरान महिलाओं ने मंगल गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा हर्षोल्लास के साथ नृत्य प्रस्तुत किए।

 

 

पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने किया।इस अवसर पर,मनोज जैन बल्लो,मुन्ना लाल जैन,मुरलीलाल जैन, अभिषेक जैन,दीपक जैन बोतल वाले दयाचंद जैन,अभिषेक जैन,अलका जैन,हेमलता जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं समाजजन उपस्थित रहे।

 

 

शुभम-जैन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *