आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ का वर्षायोग 2022 हेतु मोती कटरा जैन मंदिर में 6 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश होगा|
आगरा
1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का कचौड़ा बाजार जैन धर्मशाला बेलनगंज में आगरा दिगम्बर जैन परिषद के प्रतिनिधि एवं मोती कटरा जैन समाज एवं मुनि भक्तों की बैठक परम पूज्य सर्वगभूषण आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी महाराज (ससंघ) का मोती कटरा,आगरा में प्रथम बार बर्षायोग 2022 के लिए भव्य मंगल प्रवेश हेतु आयोजित की गई| आगरा दिगंबर जैन परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले ने बताया कि परम पूज्य सर्वांगभूषण आचार्य श्री 108 *चैत्यसागर जी महाराज ससंघ* का श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ,कचौड़ा बाजार बेलनगंज से 6 जुलाई को मंगल विहार कर पार्श्वपुरी, धूलियागंज,घटिया,फुलट्टी बाजार, मदनमोहन गेट,पुरानी इमरजेंसी, हनुमान चौराहा,जत्तीकटरा होते हुए भव्य शोभायात्रा के साथ श्री 1008 अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ामन्दिर,मोतीकटरा आगरा में भव्य मंगल प्रवेश करेंगे| जहां आचार्य ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री *1008 नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा* मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया की बैठक
में आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, राजेंद्र जैन एडवोकेट,अशोक जैन अनंत कुमार जैन,अजीत जैन, रविंद्र जैन,पुनीत जैन,पंकज जैन पवन जैन,विवेक जैन,अनिल जैन,कुमार मंगलम जैन,शुभम जैन,महिला मण्डल एवं समस्त जैन समाज के लोग मौजूद रहे|
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
