रामगंजमंडी के जिनालयो मे दीपावली के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पित कर मनाया गया प्रभु महावीर का निर्वाण महोत्सव
रामगंजमंडी
नगर के दिगंबर जैन मंदिर के सभी जिनालयो मे सुबह से काफी भीड़ देखी गयी प्रातः बेला मे नगर के सभी जिनालयो मे सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक पूजन किया गया
इस बेला मे मूलनायक भगवान् शांतिनाथ भगवान् के समक्ष्य पूजन किया गया उपरान्त निर्वाणकाण्ड महावीरा ष्टक बोलकर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया व गौतम स्वामी भगवान् का केवलज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया यह क्रम सभी वेदियो पर किया गया वही इस बेला मे समाज की लोकप्रिय पार्षद वर्षा उतम जैन वैभव जैन धरा जैन रमेशचंद जैन प्रेमलता जैन गौरव जैन श्रेया जैन भूपेंद्र सावला शोभना सावला कोविड सावला संजय बडजात्या जीतेन्द्र वेद सोमेन्द्र वेद सुभाष सेठी आदि ने अपनी सहभागिता दी वही शांतिनाथ दिगंबर जैन नसिया व महावीर दिगंबर जैन मंदिर भी भक्ति भाव के साथ पूजन अभिषेक कर निर्वाण लाडू समर्पित किये गए वही त्रिमूर्ति जिनालय में भी अभिषेक पूजन कर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया जहा

प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य मातुश्री रामकन्या बाई, गणेशलाल ,मोहित, ब्र. रीना दीदी ढाबला परिवार व द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य मातु श्री संतोष बाई, सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया दोतड़ा वाले परिवार को मिला।

वही इस बेला में प्रथम शांतिधारा कर्ता परिवार ने जिनालय में बनने वाली नई रजत पांडुक शिला एवं झारी हेतु 100 ग्राम चांदी भी प्रदान की । इसी क्रम में शेष राशि की घोषणा गुप्तदान के रूप में भी की गई ।

वही इस अवसर पर मुक्त हस्त से अनुदान भी आया। श्रीमान नेमीचंद हेमंत अंकित चेलावत, हेमंत आदिश बाबरिया, देवेंद्र रौनक ढाबला वाले परिवार आदि का भी योगदान रहा।

वही इससे पूर्व धन्य तेरस की बेला में संजय,मनोरमा, आकाश,प्रशान्त बागड़िया परिवार द्वारा 100 ग्राम चांदी, रजत पांडुकशिला एवं झारी हेतु दान की घोषणा की गई थी । और शांतिधारा का सौभाग्य सुरलाया परिवार सारोला वाले एवं ढाबला वाले परिवार को प्राप्त हुआ था ।
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
