रामगंजमंडी आगमन हेतु आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज को श्रीफल भेट कर किया निवेदन

धर्म

रामगंजमंडी आगमन हेतु आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज को श्रीफल भेट कर किया निवेदन
रामगंजमंडी


वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज का मंगल आगमन रामगंजमंडी मे हो इस हेतु नागेश्वर तीर्थ पर जाकर आचार्य श्री के चरणों मे श्रीफल भेट कर नगर आगमन हेतु निवेदन किया। आचार्य श्री ने नगर की भावना को भक्ति भाव से सुना और रामगंजमंडी आगमन हेतु संकेत दिये। पूज्य गुरुदेव श्री महावीरजी तीर्थ हेतु अपने कदम बढा रहे है।आचार्य श्री के आगमन की सुचना से हर्ष की लहर है।आगामी दिनों मे पूज्य गुरुदेव के नगर में मंगल आगमन की संभावना है। वही कही वर्षो के बाद रामगंजमंडी नगर मे एक विशाल समवसरण होगा। व भव्य भक्तिमय आराधना होने की उम्मीद है। साथ ही कही जगह से भक्तो के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

वही सोमवार को रामगंजमंडी से राजकुमार गंगवाल, राकेश बाकलीवाल,राजीव बाकलीवाल, जीतेन्द्र वेद,महावीर जैन, निखिल बाकलीवाल, यशवंत शाह, भूपेंद्र साँवला ,अभिषेक लुहाडिया, उत्तम जैन, सुरेंद्र टोंग्या, शोभना साँवला आदि ने गुरुदेव के चरणों मे भाव भीना निवेदन किया


अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *