कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी चुनाव

देश
कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी चुनाव
कुण्डलपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु दो उम्मीदवारो ने जमा किया नामांकन
कुण्डलपुर
दमोह जिले के कुण्डलपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन जमा करने की बुधवार को अंतिम तारीख थी। लेकिन अंतिम दिवस सिर्फ दो उम्मीदवारो ने ही अपना नामांकन जमा किया। मिली जानकारी अनुसार नामांकन खरीदने वालों की संख्या 6 से 7 थी। अब केवल दो ही उम्मीदवार   मैदान में हैं।
जानकारी को सांझा करते हुए उपनिर्वाचन अधिकारी केसी जैन ने बताया कि पहला नामांकन चंद्रकुमार सराफ के द्वारा दाखिल किया गया वही इसके बाद  दूसरा नामांकन ट्रस्ट के वर्तमान  अध्यक्ष संतोष सिंघई ने दाखिल किया। उन्होंने कहा 8 जून को नामांकन अंतिम तिथि थी एवम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नामांकन फार्म जमा हुए।
नामांकन वापसी की प्रक्रिया गुरूवार को
उपनिर्वाचन अधिकारी जैन ने बताया की  9 जून को नामांकन फार्मों की जांच प्रक्रिया 12 बजे से शुरु होगी। वही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत इसके बाद नाम वापसी के लिए 10 जून को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक समय तय किया गया। दोपहर 3 बजे के बाद शेष प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शाम 4 बजे की जाएगी। इसी दिन शाम 5 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए  जाएंगे। 14 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
                       संकलित जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *