आगरा मे आयोजित श्रमण संस्कार शिविरों का हुआ सामूहिक समापन
शिविर के शिक्षको का हुआ सम्मान शिविरार्थियो को दीये गए पुरुस्कार!
आगरा
,श्रमण संस्क्रती संस्थान सांगानेर के रजत जयन्ती वर्ष के अवसर पर संस्थान के तत्वावधान में प.जिनेन्द्र जैन शास्त्री ( श्रमण ज्ञान भारती मथुरा चौरासी) के निर्देशन मे व टीम BJS आगरा के सहयोग से आगरा नगर मे एक साथ 6 स्थान, बेलनगंज, गंगे गौरी, सैक्टर 7, जयपुर हाऊस, कमलानगर डी ब्लाक व राजामन्डी मे आयोजित श्रमण संस्कार धार्मिक शिक्षण शिविर का भव्य समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह एम डी जैन इन्टर कालेज आगरा के शांतिसागर सभागार मे सम्पन्न हुआ!

इस अवसर पर शिविर निर्देशक श्री जिनेन्द्र शास्त्री जी ने वर्तमान भौतिकता की बढती दौड में इस प्रकार के संस्कार एवं धार्मिक शिविरों की आवश्यक्ता की बात कही, शिविर आयोजन समिति टीम BJS के मनोज कुमार जैन बाकलीवाल व कार्यक्रम संचालक ने आगामी वर्ष में अन्य और
शैलीयो को इस आयोजन से जुड़ने की अपेक्षा की तो, आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामन्त्री श्री सुनील जैन ठेकेदार ने शानदार आयोजन कि भरी भुरी प्रशंसा करते हुये वायदा कीया कि अगले वर्ष आगरा दिगम्बर जैन परिषद भी इस कार्यक्रम को और बडा बनाने मे सहयोग करेगी! श्रमण ज्ञान भारती मथुरा चौरासी के महामन्त्री श्री आनन्द जैन जी ने स्व प.रतनलाल जी बैनाडा को स्मरण करते हुये वहां विराजित आ.निरन्जनलाल बैनाडा को धन्यवाद देते हुये कहा कि उन्ही के दिखाये मार्गदर्शन मे वे निरन्तर श्रमण ज्ञान भारती मथुरा चौरासी को जिनेन्द्र शास्त्री जी जैसे विद्वान और मनोज जी जैसे ट्रस्टी का सहयोग ले निरन्तर प्रगती की और ले जा रहे हैं, कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष श्री जगदीश जैन जी ने की!

कार्यक्रम का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन पुण्य लाभ श्री पन्नालाल बैनाडा, राजेश जैन सेठी, श्री हीरालाल जैन बैनाडा,श्री दीपक जैन मसाला, श्री सुरेशचन्द जैन तारवालो ने कीया! मंगलाचरण नगर की प्रमुख गायिका कु.ख्याती जैन ने किया, सुन्दर प्रार्थना सेक्टर 7 के बच्चो ने प्रस्तुत की व जिनवाणी स्तुती डी ब्लाक कमलानगर के बच्चो ने की, शिक्षिका श्रीमती रचना जैन सेक्टर 7, श्रीमती सरिता काला जयपुर हाऊस व दीपक जैन मसालेवाले मन्त्री जयपुर हाऊस व राजेन्द्र जैन एडवोकेट, बेलनगंज ( उपाध्यक्ष आगरा दिगम्बर जैन परिषद) श्रीमती ममता जैन कमलानगर ने भी अपने विचार व्यक्त कीये! श्री राजेश बैनाडा, श्रीमती संगीता बैनाडा, श्रीमती रतनलाल बैनाडा,श्रीमती प्रेमलता बैनाडा व श्रीमती बीना बैनाडा, राकेश जैन पर्दा, महेशचन्द जैन, राजकुमार जैन गुड्डू भी विशेष रूप से उपस्थित हुये!
टीम BJS के श्री शैलेन्द्र जैन, अंकेश जैन, समकित जैन, अनिल जैन एफ सी आई, अनिल जैन रईस, नरेश जैन लुहाडिया , पंकज जैन , शुभम जैन आदि ने व्यवस्थायें संभाली!
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
