इच्छाओं का द्वंद्व ही क्लेश का कारण है – आचार्य श्री सुनीलसागरजी गुरुदेव

धर्म

इच्छाओं का द्वंद्व ही क्लेश का कारण है – आचार्य श्री सुनीलसागरजी गुरुदेव

नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर।

आचार्यश्री ने अपने मंगल प्रवचन में जीवन की वास्तविकता को एक सुंदर उदाहरण के माध्यम से समझाया।

उन्होंने कहा कि बादशाह कहता था कि हम अनारकली को जीने नहीं देंगे और शहजादा कहता था कि हम अनारकली को मरने नहीं देंगे। लेकिन आज न बादशाह रहा, न शहजादा, न अनारकली और न ही रामकली। समय के साथ सब कुछ बदल जाता है, लेकिन इंसान के भीतर इच्छाओं और अपेक्षाओं का द्वंद्व आज भी जारी है। ईच्छाएँ इंसान को जीने नहीं देतीं और इंसान इच्छाओं को मरने नहीं देता। जब तक जीवन में यह द्वंद्व बना रहेगा, तब तक असमानता और क्लेश भी बने रहेंगे।

 

गुरुदेव ने कहा कि कभी-कभी बदलते हुए परिवेश को भी स्वीकार करना सीखना चाहिए। जीवन में समता धारण करना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने हमें समता और साधना का मार्ग बताया है।

 

 

उन्होंने प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि जिंदगी जीना आसान नहीं होता, संघर्ष के बिना कोई महान नहीं होता। जब तक हथौड़े की चोट नहीं पड़ती, तब तक पत्थर भी भगवान नहीं बनता।

अंत में गुरुदेव ने जीवन का महत्वपूर्ण संदेश दिया कि अपने मस्तिष्क में एक बात हमेशा बैठा लीजिए—जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन हमें हर परिस्थिति में समता बनाए रखना सीखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *