जिनालय स्थापना रजत जयंती महोत्सव आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन आचार्य सुनील सागर जी महाराज के सानिध्य में होंगे समस्त कार्यक्रम

धर्म

जिनालय स्थापना रजत जयंती महोत्सव आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन आचार्य सुनील सागर जी महाराज के सानिध्य में होंगे समस्त कार्यक्रम

निवाई :
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज एवं आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के सानिध्य में 6 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित होने वाले जिनालय स्थापना रजत जयंती महोत्सव आमंत्रण पत्रिका का जयधोष के साथ विमोचन किया गया।

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि 7 फरवरी को आयोजित होने वाले रजत जयंती महोत्सव की रुपरेखा की तैयारियों के अन्तर्गत शनिवार को आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया जिसमें अनेक लोगो ने भाग लिया।

 

जौंला ने बताया कि आमंत्रण पत्रिका विमोचन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के अभिषेक शांतिधारा कर पूजा अर्चना की। रजत जयंती महोत्सव का समस्त कार्यक्रम पण्डित सुरेश शास्त्री सम्पन्न करायेंगे। जौंला ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सहित 2 फरवरी को निवाई मे मंगल प्रवेश करेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *