*रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी द्वारा बाल दिवस पर आंगनवाड़ी में खिलौने और खेल सामग्री वितरित की **
धामनोद//निप्र)
रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के सदस्यों द्वारा आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में सांई मंदिर के पास स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक 8/1 में पहुंच कर बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत किया और बच्चों को खिलौने और खेल सामग्री भी प्रदान की और बच्चों को बोला यदि आप रोज आओगे तो ये खिलौने और खेलने की चीजों का उपयोग कर पाओगे ,बच्चों को अधिक संख्या में आंगनवाड़ी में प्रेरित करने के उद्देश्य से क्लब द्वारा इस गतिविधि को अंजाम दिया गया , बच्चे नई खेल सामग्री और खिलौने पाकर बहुत खुश हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला जाधव और सहायिका सीमा दसौंधी द्वारा क्लब सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए और कुछ सामग्री के लिए भी निवेदन किया जिसके लिए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन और सदस्यों ने स्वीकृति देते हुए कहा कि आपको आपकी वांछित सामग्री दे दी जाएगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब के मानद सचिव रोटेरियन बुरहानी रिज़वी,पूर्व डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर रोटेरियन डॉक्टर अर्पित लाड़,क्लब ट्रेनर रोटेरियन सचिन पंडित जी उपस्थित रहे
