हिंडौन सिटी के जैन समाज के प्रतिभावान छात्र को उच्च शिक्षा के लिये युवा दल ने 30 हजार की राशि सौंपी युवक छात्र के माता-पिता का हो चुका है देहांत
रामगंजमंडी।
हिंडौन सिटी के जतिन जैन जिन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके जेईई मेन परीक्षा में 97 फीसदी अंक प्राप्त किये। इस छात्र की इच्छा बीटेक कर सफल इंजीनियर बनना है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। छात्र के पिता अशोक कुमार जैन एवं माता अनीता जैन का स्वर्गवास हो गया। यह लड़का अपने नाना-नानी के पास रहता है। छात्र की बहिन का विवाह रामगंजमंडी में हुआ जो कि सुभाष कॉलोनी में रहती है।
सुभाष कॉलोनी में ही इस छात्र की बहिन के मकान के पास रहने वाले जिला अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट नीरज मीणा को जब इस प्रतिभावान छात्र की फीस में आ रही परेशानी की जानकारी मिली, तो उन्होंने रामगंजमंडी इलाके में सबकी मदद करने वाली सामाजिक संस्था युवा दल के सचिव प्रमुख समाजसेवी राजकुमार पारख को इस छात्र के मामले से अवगत करवाया और मदद करने की अपील की। इस पर युवा दल सचिव राजकुमार पारख ने छात्र जतिन जैन से संपर्क करके उन्हें रामगंजमंडी बुलाया और सारी जानकारी हासिल की। जतिन जैन ने बताया कि उनकी माता का स्वर्गवास 2011 में एवं पिता का स्वर्गवास 2018 में हो गया। मुझे अपने भविष्य के लिए बीटेक करके इंजीनियर बनना है और इस उच्च शिक्षा के लिए हर हालत में 52 हजार रुपए 30 मई तक जमा करवाने हैं। 22 हजार रुपए का इंतजाम उनके जियाजी ने करवाया है, अब उन्हें 30 हजार रुपये की राशि की जरूरत है। युवा दल सचिव ने छात्र के माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र एवं छात्र की मार्कशीट देखी और युवा दल चौराहे पर जतिन जैन को 30 हजार रुपए की राशि सौंपी। इससे पहले भी युवा दल उज्जैन की दो लड़कियों, अहमदाबाद, रावतभाटा और कोटा के छात्रों की स्कूल और कॉलेजों की फीस जमा करवाने का कार्य करता रहा है। वही युवा दल वह सामाजिक संस्था है, जो कई जरूरतमंद परिवारों को प्रत्येक माह का पूरा राशन का सामान दिलवा कर मदद कर रही है। बीमार, दिव्यांग और जरूरतमंद जिस आशा और उम्मीद से युवा दल के पास आते हैं, उनकी उम्मीदों को काफी लंबे अर्से से युवा दल पूरी करता आया है।


–
जतिन जैन की मदद में सहयोग
समाजसेवी युवा दल सचिव राजकुमार पारख ने बताया कि जतिन जैन को 30 हजार की राशि देने में युवा दल के सदस्य बाबू पोरवाल, टीकम मित्तल, राम गुप्ता, अमित उपाध्याय, शैलेंद्र विनायका, अंतिम अग्रवाल, अनेकांत जैन, हितेश गर्ग, प्रियांशु जैन, हाजी मुश्ताक अली, संजय मित्तल और योगेश दलाल का योगदान रहा। जैन श्वेतांबर समाज के गौरव बापना सुशील गोखरू, विजय चोपड़ा, संजय नाकोड़ा, मोहित छाजेड़, गजेंद्र छाजेड़ ने कहा कि 15 अप्रैल को भगवान आदिनाथ के मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव में खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर ने हमारे संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख को संघ भूषण की उपाधि से अलंकृत किया था। इनके द्वारा समय-समय पर हर समाज के जरूरतमंदों की मदद करने से इन्होंने मिली हुई संघ भूषण की पदवी को सुशोभित किया है। मदद राशि मिलने के बाद छात्र जतिन जैन, उनके जियाजी गौरव जैन, बहिन महिमा ने युवा दल का आभार जताया। इस दौरान संजय एक्शन, राजकुमार गंगवाल, शरद जैन, विनोद अग्रवाल, खुमान सिंह, बाबू पोरवाल, चैरी सलूजा, जगदीश मेडतवाल उपस्थित रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
