वरिष्ठ समाजसेवी एवं जैन श्वेतांबर स्थानक श्रीसंघ अध्यक्ष सागरमल विजावत का आकस्मिक निधन, जैन समाज में शोक की लहर
रामगंजमंडी।**
समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले रामगंजमंडी जैन श्वेतांबर स्थानक श्रीसंघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सागरमल विजावत का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही संपूर्ण जैन समाज, समाजसेवा से जुड़े लोगों एवं नगरवासियों में शोक की लहर छा गई।
स्वर्गीय सागरमल विजावत उत्कृष्ट कार्यक्षमता, सरल स्वभाव एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। वे सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहते थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपने सेवाभावी व्यक्तित्व से समाज में विशेष स्थान बनाया था।
उनके निधन से जैन समाज ने एक कुशल मार्गदर्शक एवं समर्पित समाजसेवी को खो दिया है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए उनके पुत्र श्री संजय विजावत भी शाइन इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से निरंतर मानव सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। उनकी अंतिम इच्छा अनुसार उनका नेत्रदान भी कराया गया जो अपने आप में अनुपम उदाहरण है।
**अंतिम यात्रा आज 12 नवंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 9 बजे** उनके निवास स्थान, बाजार नंबर 6, जैन प्लाईवुड, रामगंजमंडी से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
**ॐ शांति।**
