*भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई*
*आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने इसी परिक्रमा मार्ग से अनेक बार बड़े बाबा मंदिर आना-जाना किया है*
कुण्डलपुर (दमोह म.प्र.)।
सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र अंतिम केवली श्रीधर स्वामी की निर्वाण स्थली, आचार्य श्री विद्यासागर महा मुनिराज की तपोभूमि पूज्य बड़े बाबा की अतिशयस्थली कुण्डलगिरी कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज मुनि श्री पवित्रसागर जी महाराज ,एलक श्री निश्चयसागर जी, एलक श्री निजानंद सागर जी, एलक श्री चैत्यसागर जी, एलक श्री अपारसागर जी, एलक श्री तन्मय सागर जी, एलक श्री आगतसागर जी, क्षुल्लक श्री भास्वत सागर जी, क्षुल्लक श्री स्वस्तिक सागर जी महाराज के साथ ब्रह्मचारी भैया, बहनों, पूर्णायु ,हथकरघा के भैया जी सहित हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा डीजे बैंड बाजों की मंगल ध्वनि के साथ ध्वज पताका लेकर पदयात्रा करते हुए इतिहास में पहली बार बड़े बाबा पर्वत राज की भव्य ऐतिहासिक परिक्रमा की गई।

प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि कुण्डलपुर प्रवेश द्वार से कुण्डलपुर बस्ती से होकर फतेहपुर ग्राम, बिलगवां ग्राम, तिरगढ़ ग्राम होते हुए जंगल के रास्ते पैदल चलते हुए। रास्ते में स्वल्पाहार का वितरण करते, बड़े बाबा, छोटे बाबा , आचार्य समय सागर जी आदि मुनिराज,भगवान महावीर, अहिंसा परमोधर्म की जय जयकार करते हुए भजन गीत गाते पर्वतराज की लगभग 10 किलोमीटर की परिक्रमा बंदना की गई। इसी परिक्रमा मार्ग से संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अनेक बार बड़े बाबा मंदिर आना-जाना किया है। इस अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने कहा कि यह सिद्धक्षेत्र है कुण्डलपुर अंतिम केवली श्रीधर स्वामी की निर्वाण स्थली है।
कुण्डलगिरी कुण्डलपुर पर्वतराज की परिक्रमा लगाना यह भी तीर्थयात्रा का एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है। सिद्ध भूमि पर्वतराज की परिक्रमा लगाना कई कई तीर्थ की वंदना करने के बराबर होता है ।आप सबने सम्मेद शिखर की परिक्रमा तो कई बार लगाई। अब कुण्डलपुर के इतिहास में पहली बार हम सभी ने कुण्डलगिरी कुण्डलपुर पर्वतराज की परिक्रमा बड़ी भक्ति भाव के साथ लगाकर धर्म प्रभावना की गई।यह क्रम श्रद्धालुओं के द्वारा निरंतर आगे बढ़ता रहना चाहिए। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों ,दमोह जिला के एवं देश के विभिन्न नगरों के श्रेष्ठी जनों की उपस्थिति रही । कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ,आरके जैन, अशोक सराफ, ललित सराफ, नेम कुमार सराफ ,रमेश गोयल, केसीजैन, यूसी जैन, अखिलेश फट्टा,मोतीलाल गोयल, जयकुमार गुड्डा घटेरा, पुरुषोत्तम, प्रिंस जैन, तरुण सराफ आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त परिक्रमा पथ पर चल रहे थे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
