🙏 महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा ने पोस्ट ऑफिस छींच में वितरित की जीवन रक्षक किट 🙏
सबकी सेवा, सबको प्यार
सुरेश चंद्र गांधी, नौगामा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) की रिपोर्ट।
नौगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा सेवा एवं जनकल्याण की भावना से आज पोस्ट ऑफिस छींच में जीवन रक्षक किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस के श्रीमान राम सिंह , पोस्टमैन दिनेश जी, विनोद जी, एवं महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी तथा शाखा के वीर सदस्य जगजीत कटारा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों, वहां आए ग्राहकों एवं आसपास के दुकानदारों को जीवन रक्षक किट प्रदान की गई।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा वागड़ क्षेत्र में 10,000 जीवन रक्षक किट वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूक करना तथा जरूरत के समय लोगों तक सहायता पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि अचानक स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति उत्पन्न होने पर समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी दवा का उपयोग चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।
इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे जनहित एवं मानव सेवा के कार्य अत्यंत प्रशंसनीय हैं। ऐसे सेवा कार्य निरंतर होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महावीर इंटरनेशनल के इस सेवा अभियान की सराहना की।
