मुकुंदरा 8 लेंन टनल आर पार होने के बाद ब्रेकथ्रू सेरेमनी पर गुंजा हर हर महादेव
रामगंजमंडी
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में विगत 4 वर्षों से बनाई जा रही 8 लेन टनल शुक्रवार को और पर हो गई। जब टनल दूसरी और दिखती नजर आई तो देखते ही यहां पर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। मौजूद लोगों ने ब्रेक थ्रू सेरेमनी मनाई। इसके बन जाने से अब टनल में एक्सप्रेस वे बनाने के काम को और गति मिल जाएगी।
इस क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे तैयार होने से दिल्ली से मुंबई तक की 1350 किलोमीटर की दूरी 12 घंटे में पूरी हो जाएगी। एक्सप्रेस वे में दरा में 4.9 किमी लंबी 8 लेन टनल बनाई जा रही हैं। इसमें 3 किलोमीटर हिस्सा पहाड़ के नीचे और दोनों और डेढ़ डेढ़ किलोमीटर की ट्यूब बनाई जा रही है। टनल का काम 2021 से चल रहा है। इसमें दोनों ओर से खुदाई की जा रही है। क्षेत्र में चेचट की ओर से तथा दूसरी साइड गोपालपुरा की ओर से खुदाई चल रही है। शुक्रवार को खुदाई के दौरान दोनों सिरे पास आने से टनल आर पार हो गई। और जैसे ही खुदाई में टनल का दूसरा सिरा नजर आने लगा तो मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही थी। इसके बाद टनल को फूलों से सजाया गया। मौजूद अधिकारियों का कहना है कि टनल का पूरा होना सबसे अहम कदम है। इससे अब टनल और सड़क बनाने के काम में और गति आएगी।

दिसंबर से यातायात शुरू होगा
मौजूद अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अब टनल आर पार हो गई है अब जल्द ही टनल में मिट्टी खुदाई का काम पूरा किया जाएगा इसके बाद अब टनल बनाने के साथ यहां पर सड़क बनाने का काम किया जाएगा। टनल का काम इसी साल पूरा करते हुए दिसंबर में यातायात को शुरू करने का लक्ष्य है। मुकुंदरा रिजर्व में बनाई जा रही 4.9 किलोमीटर टनल में चार-चार लेन वाली दो ट्यूब बनाई जा रही है। हर ट्यूब से चार लेन ट्रैफिक गुजरेगा। दोनों ट्यूब को इमरजेंसी के लिए टनल के अंदर 9जगह पर आपस में जोड़ा जाएगा।

क्या है ब्रेक थ्रू सेरेमनी
हम आपको बताते हैं कि ब्रेकथ्रू सेरेमनी क्या है निर्माण कंपनी के एसके सिंह ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि टनल बनाने के लिए पहाड़ की दो तरफ से खुदाई की जा रही है। शुक्रवार को दोनों तरफ से खुदाई करते हुए टीम एक छोर तक पहुंच गई। इसे ही ब्रेकथ्रू कहते हैं। इस पर शुक्रवार को ब्रेक थ्रू सेरेमनी की खुशी मनाई गई।

श्री सिंह ने बताया कि टनल के अन्य कार्यों को जल्द ही पूर्ण कर दिसंबर तक यातायात को शुरू करने का लक्ष्य है। सेरेमनी के दौरान N.H.A.I.के प्रोजेक्ट निदेशक संदीपअग्रवाल,
जीएम टेक योगेश बरार, टीएल एलपी साहू, टनल डिजाइनर रमेश निवानी सहित अन्य लोग मौजूदरहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
