मेडिकल बैंक के समाचार प्राप्त होते ही दान दातार आगे आए और मरीज के परिजन भी लाभ लेने आए **

राज्य

*मेडिकल बैंक के समाचार प्राप्त होते ही दान दातार आगे आए और मरीज के परिजन भी लाभ लेने आए **

धामनोदनिप्र) कहते है कि समस्या कब आ जाए उसका कोई निश्चित नहीं क्या अमीर क्या गरीब क्या राजा क्या रंक सभी पर आ जाती है और सहयोग करने वाले और दान दातार भी ईश्वर कब किस रूप में भेज देते है वो भी तय नहीं है उसी प्रकार रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के द्वारा प्रारंभ की गई मेडिकल उपकरण बैंक सुविधा के लिए नगर वासियों ने उसका लाभ लेना भी प्रारंभ कर दिया है तो नगर के समाजसेवी दान दातार भी आगे आने लगे है ,उसी कड़ी में बड़वानी नगर के निवासी और निवृत्तमान प्राचार्य और समाज सेवी प्रभाकर राव निवडुंगे सर द्वारा क्लब को कमोड चेयर प्रदान की,क्लब सदस्यों द्वारा श्री निवडुंगे सर का आभार और कृतज्ञता ज्ञापित की गई ।

उसी प्रकार बड़वानी के एक मरीज जिनको की सेल्युलसाइटिस नामक बीमारी हो गई है जिसमें की मरीज को कोई हल्का सा कट लग जाता है या घाव हो जाता है उसमें गंभीर बैक्टीरिया इन्फेक्शन हो जाता है और बहुत तेजी से शरीर के विभिन्न अंगों में फैलने लगता है जिससे कि बहुत बड़ा घाव हो जाता है ,उस मरीज को पैर में इन्फेक्शन हो गया जब उनके परिजनों को कल ही अखबार और सोशल मीडिया से रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी की इस मुहिम और सुविधा का पता चला तो उन्होंने क्लब के संस्थापक सदस्य रोटेरियन डॉक्टर नीलेश जैन से संपर्क किया और उन्होंने क्लब की इस सुविधा का लाभ लेकर अपने परिवार के सदस्य के लिए वॉकर ले कर गए ,और क्लब के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ,सचिव रोटेरियन बुरहानी रिज़वी ने नगर के लोगों से भी इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है साथ ही दान दातारो से भी अपील की है कि इस अभियान में सहयोग करके अपने या परिजन की स्मृति में कोई उपकरण देना चाहे वो क्लब सदस्यों से संपर्क कर इस औषधि दान में सहयोगी बने l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *