पारख परिवार के युवा रत्नों ने एक मिसाल पेश की ।

राज्य

पारख परिवार के युवा रत्नों ने एक मिसाल पेश की ।
रामगंजमडी
कहा जाता है सेवा परोपकार का जज्बा हो तो वह ऐसे कार्य कर जाता है, जो समाज के लिए प्रेरणा बन एक मिसाल पेश कर देता है। ऐसा ही कार्य पारख परिवार के युवा रत्नों द्वारा किया गया। हम उन कार्यो को आप सभी से सांझा करने चाहेगे। पहला वाकया है 5 जनवरी 2022 का रामगंजमडी नगर का राजकुमार पारख(लिटिल भाई) विजेता पारख के पुत्र प्रखर पारख के जन्मदिन का जो srm कॉलेज चेन्नई में अध्यन रत है। अक्सर देखा जाता हैआज का युवा जन्मदिन मौज शोक रेस्टोरेंट वह अन्य आधुनिक तरीको में मनाते है। लेकिन प्रखर इससे परे थे।प्रखर ने प्रखर होकर अपना जन्मदिन कच्ची बस्ती के 65 बच्चो के बीच सभी नेक कार्य करते हुए मनाया। वह स्वयं बच्चो के बीच काफी खुश थे।


वही परिवार की बेटी साक्षी पारख भी इनसे कुछ कम नही रही 10 जनवरी 2022 को इनका जन्मदिन था यह परिवार के साथ तीर्थो के दर्शन हेतु गयी हुई थी। वहां का वाकया सुन हर कोई करुणा से भर सकता है यह वाकया था बिलाड़ा जैन दादाबाड़ी का वहा के पुजारी हेमंत वैष्णव की पत्नी सुशीला बाई कैंसर जैसी भीषण बीमारी से ग्रसित थी। यह सुन साक्षी करुणा से भर गयी, और अपनी औऱ से 11000 की राशि प्रदान की। इन सबको सुन पढ़ भला किसका मन करुणा से नही भरेगा।


अभी भी ये दोनों भाई बहिन नही रुके, सेवा अनुदान परोपकार के प्रति दोनो भाई बहिन ने 14 जनवरी 2022 को खेराबाद ग्राम में रक्तदान किया।


उम्र भले कम पर इनके इरादे नेक है, आज के युवाओ के लिए यह एक आदर्श व और एक आयाम स्थापित करता है।
यह दोनो पारख परिवार के युवा रत्न ही नही, नगर के युवा रत्न के साथ समाज व राष्ट्र के युवा रत्न कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नही।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *