राजा श्रेयांस परिवार को मिला दोहरा पुण्य
चाँदखेड़ी
आज सब जगह जिसकी चर्चा चारो औऱ हो रही वह है आतिशय क्षेत्र चाँदखेड़ी में हो रहे अभूतपूर्व पँचकल्याणक महोत्सव की शनिवार की बेला में केवलज्ञान कल्याण महोत्सव मनाया गया वही पँचकल्याण महोत्सव के राजा श्रेयांस सिद्धार्थ बाबरिया व महोत्सव के विधि नायक रामगंजमडी निवासी भामाशाह श्रेष्टि श्रीमान सुरेश कुमार – रेखा जी,सिद्धार्थ कुमार – पूजा जी बाबरिया परिवार के लिए दोहरा पुण्य अवसर लेकर आया एक अवसर तो भगवान को प्रथम आहार का पुण्य लाभ लिया । वही इन्हें निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज की आहार व चरण वन्दना का लाभ मिला। कहे तो दोहरा पुण्य नही तिहरा पुण्य भगवान अदिनाथ के दर्शनों का भी पुण्य लाभ मिला। आज यह परिवार इस स्वर्णिम अवसर को पाकर अपने को धन्य व अहोभाग्य मान रहा है।
कुछ अभिव्यक्ति इनके पुण्य को समर्पित
पुण्य की डगर चले ।
बढ़ चले बढ़ चले
न अगर कहा न मगर कहा बस धर्म लक्ष्य की और चल पड़े
आओ हम कामना करे
इनका पुण्य औऱ बढ़े ही बढ़े
हम सब इनकी अनन्त अनुमोदना करे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
