*नारी जागरण सम्मेलन सम्पन्न **
*नारी जागरण से राष्ट्र का उत्थान — सुनीता पाटीदार*
*धामनोद से दीपक प्रधान की रिपोर्ट
धामनोद। धार ।अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ धामनोद में तहसील स्तरीय नारी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नारी की महत्ता, परिवार निर्माण एवं समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।
यह जानकारी देते हुए शक्ति पीठ के प्रेस प्रतिनिधि देवकरण पाटीदार ने बताया कि
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता पाटीदार, खरगोन एवं ज्योति गांधी, इंदौर ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और समाज निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति है। जब नारी जागेगी तो परिवार जागेगा, परिवार जागेगा तो समाज जागेगा और जब समाज जागेगा तो राष्ट्र जागेगा। नारी जागरण से ही युग परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा।

कार्यक्रम का संचालन तहसील संयोजक दुर्गा पाटीदार ने किया। अतिथि परिचय प्रमिला पवार द्वारा कराया गया। स्वागत भाषण ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ जिला संयोजक प्रभारी संगीता पगारिया ने दिया। अतिथियों का तिलक एवं दुपट्टा पहनाकर संध्या पाटीदार, रूपा पटेल एवं रंजना पल्ले द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नारी शक्ति को समाज निर्माण की प्रमुख धुरी बताते हुए महिलाओं को जागरूक, संगठित एवं संस्कारवान समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में नारी जागरण जिला प्रभारी आशा पटेल ने आभार व्यक्त किया। वहीं जिला प्रभारी हीरालाल जी पाटीदार ने शुभकामना संदेश देते हुए नारी शक्ति के जागरण को युग निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
