### वार्ड 40 में जनप्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, नगर विकास की कामना के साथ किया स्वागत
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला, उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया सहित जनप्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं और साफा बांधकर किया सम्मान
रामगंजमंडी।
नगर में जनप्रतिनिधियों के स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 40 के निवासियों की ओर से नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला एवं उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और साफा बांधकर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया तथा नगर की निरंतर उन्नति, खुशहाली और विकास की कामना की।
स्वागत समारोह में चुनाव संयोजक ओमप्रकाश गुर्जर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश काला, पार्षद चंद्रप्रकाश सोनी, विमल मीणा एवं प्रशांत गुर्जर का भी वार्डवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए वार्ड सहित संपूर्ण रामगंजमंडी के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और नगर की प्रगति में सहभागिता निभाने की बात कही।
समारोह के दौरान वार्डवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए नगर के विकास, बेहतर सुविधाओं और क्षेत्र की उन्नति के प्रति अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं। कार्यक्रम आपसी सौहार्द, उत्साह और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।
ये रहे उपस्थित
स्वागत समारोह में शुभम विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, शिवनारायण सेठिया, दुर्गालाल प्रजापति सहित वार्ड संख्या 40 के अनेक निवासीउपस्थित रहे।






