90वर्षीय गुलाबचंद जैन ने भी किया मतदान उनका किया स्वागत

राजनीति

90वर्षीय गुलाबचंद जैन ने भी किया मतदान उनका किया स्वागत
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के अंतर्गत आज मतदान तेज गति से चल रहा है। वही लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने के लिए और मतदान करने के लिए हर उम्र के व्यक्ति मतदान करने के लिए आ रहे हैं।

 

 

 

वही रामगंजमंडी क्षेत्र बूथ नंबर 207 पर मतदान करने 90 वर्षीय गुलाबचंद जैन भी पहुंचे। उनका इस उम्र में भी लोकतंत्र के प्रति जो उत्साह है वह सभी को आश्चर्यचकित कर गया। इतनी उम्र में भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपना योगदान देने के लिए वह चलकर आए। इसमें विशेष योगदान में उनके पुत्र संजय जैन का भी योगदान रहा।

वही मतदान केंद्र पर पहुंचने पर cbeo सतीश कुमार गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा अहीर उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

 

 

श्री जैन उन लोगों के लिए उदाहरण है और उन लोगों के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत करते हैं जो लोग मतदान से वंचित रहते हैं और मतदान करने से अपने आप को रोके हुए हैं। उन्हें भी मतदान करने आना चाहिए जो हमारे लिए आवश्यक है। यही हमारी दिशा को तय करने वाला होता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *