मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले रामगंजमंडी के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, नरेंद्र काला समेत सभी पार्षदों को दी बधाई

धर्म

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले रामगंजमंडी के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, नरेंद्र काला समेत सभी पार्षदों को दी बधाई

 

मुख्यमंत्री बोले—रामगंजमंडी के विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी, पालिका अध्यक्ष ने दिया शहर आने का निमंत्रण

 

रामगंजमंडी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोटा आगमन के दौरान रामगंजमंडी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र काला, उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया सहित सभी पार्षदों ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रामगंजमंडी सहित कोटा जिले के नगर निकायों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को जनहित में मिलकर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला ने रामगंजमंडी के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को रामगंजमंडी आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए भविष्य में रामगंजमंडी आने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से नगर के जनप्रतिनिधियों में उत्साह नजर आया।

 

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला, उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया सहित सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से रामगंजमंडी के विकास को नई गति देने के लिए नगर पालिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

 

हेलीपैड पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोटा आगमन पर हेलीपैड पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मां फलौदी माताजी, खेराबाद का प्रसाद भेंट किया।

 

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, मंडल अध्यक्ष शैलेश काला, श्री कौशलबाफना, भगवानसिंह धाकड़,

पार्षद चंद्रप्रकाश सोनी, पंकज पारेता, सोनल राठौर, श्रद्धा शर्मा, कार्तिक राठौर सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद, प्रशांत गुर्जर, कुशल नाकोड़ा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *