धार्मिक परीक्षा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार पाकर खिले नन्हे चेहरों पर खुशी

धर्म

धार्मिक परीक्षा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार पाकर खिले नन्हे चेहरों पर खुशी

 

शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित

 

रामगंजमंडी।

पर्युषण पर्व की पावन बेला में बुधवार को प्रवचन सभा के उपरांत श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला, रामगंजमंडी की वर्ष 2026 की वार्षिक धार्मिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने लायक था।

 

 

इसी अवसर पर सांगानेर संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित धार्मिक परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए गए। पाठशाला में बच्चों के साथ समाज के महिला एवं पुरुष भी पूरे वर्ष धार्मिक विषयों का अध्ययन करते हैं। वर्षभर अध्ययन के बाद आयोजित परीक्षा के परिणाम सांगानेर संस्थान जयपुर द्वारा घोषित किए जाते हैं।

बच्चों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे समाजबंधु

 

परीक्षा परिणाम और पुरस्कार वितरण को लेकर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में समाजबंधु बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहे।

 

समारोह में समाज के वरिष्ठजनों ने पाठशाला परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त पाठशाला मंडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाठशाला केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कारों की जननी है। बचपन में मिले धार्मिक संस्कार ही बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

 

2010 से निरंतर धर्म और संस्कारों की शिक्षा दे रही पाठशाला

 

पाठशाला परिवार की ओर से बताया गया कि रामगंजमंडी की शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला वर्ष 2010 से अनवरत संचालित हो रही है। यहां समाज के बच्चे, महिला एवं पुरुष नियमित रूप से धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पाठशाला के माध्यम से छोटे बच्चों के मन में बचपन से ही धर्म और संस्कारों के बीज रोपे जा रहे हैं।

 

पाठशाला द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी जाती हैं। वहीं अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाले शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के अधिवेशन में भी रामगंजमंडी की पाठशाला ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

 

यह रहा परीक्षा परिणाम

 

बाल संस्कार भाग-1

अक्षया जैन — प्रथम

तनय जैन — द्वितीय

निर्वी जैन — तृतीय

 

बाल वर्ग

आविष्का जैन — प्रथम

रिवाश जैन — द्वितीय

 

जैन धर्म शिक्षा भाग-1

हितार्थ जैन — प्रथम

अयांश जैन — द्वितीय

कियांश जैन — तृतीय

 

श्रमण संस्कृति सिद्धांत प्रवेशिका भाग-1

गीताश जैन — प्रथम

पार्थ जैन — द्वितीय

कविश जैन — तृतीय

 

श्रमण संस्कृति सिद्धांत प्रवेशिका भाग-2

राजवर्धन — प्रथम

ऐनिका — द्वितीय

दीवा — तृतीय

 

रत्नकरण्ड श्रावकाचार

शालिनी जैन — प्रथम

विवेका जैन — द्वितीय

सरिता जैन — तृतीय

 

धार्मिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को समाजजनों एवं पाठशाला परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया

रामगंजमंडी की रिपोर्ट

मो. 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *