परम पूज्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर महाराज की आशीष रामगंजमंडी नगर पालिका के अध्यक्ष बने नरेंद्र काला

धर्म

परम पूज्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर महाराज की आशीष रामगंजमंडी नगर पालिका के अध्यक्ष बने नरेंद्र काला

 

24 मतों के साथ भाजपा के नरेंद्र काला निर्वाचित, बोले—रामगंजमंडी को बनाएंगे आदर्श नगर

 

राजनीतिक सफर में कई जीत-हार के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब एक साथ संभालेंगे दो अध्यक्ष पद

 

रामगंजमंडी।

संतों की आशीष का विशेष प्रभाव श्री नरेंद्र काला पर रहा उसी का कारण आज श्री नरेंद्र काला नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष बने।

श्री काला ने जैन समाज के लिए भी अपना अमूल्य योगदान दिया रामगंज मंडी प्रवास के दौरान हुए महाराज श्री के आशीर्वाद देने भी पहुंचे थे।

जब वे अस्वस्थ थे तब पूज्य मुनिश्री 108 निष्पक्ष सागर महाराज उन्हें संबोधन भी दिया था

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं लंबे समय से संगठन से जुड़े कार्यकर्ता नरेंद्र काला अब रामगंजमंडी नगर पालिका के अध्यक्ष होंगे। 21 सितंबर को नगर पालिका भवन में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र काला ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन बाबेल को पराजित करते हुए अध्यक्ष पद हासिल किया। मतदान में नरेंद्र काला को 24 मत, जबकि पवन बाबेल को 14 मत प्राप्त हुए। मतदान के बाद मतगणना में नरेंद्र काला को निर्वाचित घोषित किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एवं उन्हें नगर पालिकाअध्यक्ष  पद का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

 

हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 40 में से 24 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। कांग्रेस को 14 तथा अन्य प्रत्याशियों को 2 सीटें मिली थीं। इसी बहुमत के बीच नरेंद्र काला का नगर पालिका अध्यक्ष चुना जाना भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

 

जीत के बाद विकास का संकल्प

 

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नरेंद्र काला ने सभी पार्षदों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रामगंजमंडी को विकास की दृष्टि से एक आदर्श नगर बनाने का रहेगा। नगर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और नागरिक हितों को प्राथमिकता देते हुए उच्च स्तर पर कार्य कराने की बात उन्होंने कही।

 

नए अध्यक्ष का पुराना राजनीतिक सफर

 

नरेंद्र काला का राजनीतिक सफर अचानक मिली किसी जिम्मेदारी की कहानी नहीं, बल्कि वर्षों की संगठनात्मक सक्रियता और लगातार प्रयासों से जुड़ा हुआ है।

 

1 जनवरी 1973 को रामगंजमंडी में जन्मे 53 वर्षीय नरेंद्र काला ने वर्ष 1995 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद संगठन में सक्रियता बढ़ाते हुए वर्ष 2000 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष चुने गए।

 

वर्ष 2005 में उन्होंने नगर पालिका का चुनाव लड़ा। उस चुनाव में उन्हें तत्कालीन नगर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार पारख के सामने हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बाद उन्होंने राजनीतिक सफर में पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार संगठन के लिए कार्य करते रहे।

 

वर्ष 2006 से 2010 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए वर्ष 2015 में उन्हें रामगंजमंडी नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। वे वर्ष 2021 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में वे भाजपा कोटा देहात जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

 

राजनीति के साथ सामाजिक-व्यावसायिक संगठन में भी सक्रिय

 

नरेंद्र काला की सक्रियता केवल राजनीति तक सीमित नहीं रही। वर्ष 2007 में वे स्मॉल स्केल स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वर्ष 2010 में भी उन्होंने इसी पद की जिम्मेदारी संभाली।

 

वर्ष 2013 में उन्होंने संगठन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा, हालांकि मामूली अंतर से उन्हें हार मिली। इसके बाद वर्ष 2019 में वे इसी संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें फिर मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने प्रयास जारी रखा।

 

वर्ष 2025 में नरेंद्र काला निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए और वर्तमान में वे इस संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

 

एक साथ दो अध्यक्ष पद संभालेंगे काला

 

नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र काला अब रामगंजमंडी नगर पालिका के अध्यक्ष के साथ-साथ स्मॉल स्केल स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। ऐसे में उनके सामने नगर के विकास के साथ-साथ व्यापारिक एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी रहेगी।

 

प्राथमिकता में आदर्श नगर का संकल्प

 

नरेंद्र काला का कहना है कि उनका लक्ष्य रामगंजमंडी को एक आदर्श और विकसित नगर के रूप में आगे बढ़ाना है। नगर में विकास कार्य उच्च स्तर पर हों, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और रामगंजमंडी विकास की नई दिशा में आगे बढ़े—इसी सोच के साथ वे अपनी नई जिम्मेदारी निभाने की बात कह रहे हैं।

 

लगातार तीन दशक से अधिक समय से भाजपा संगठन से जुड़े नरेंद्र काला के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का पद उनके राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। वर्ष 2005 की चुनावी हार से लेकर वर्ष 2026 में नगर के प्रथम नागरिक बनने तक का उनका सफर राजनीतिक संघर्ष, संगठनात्मक सक्रियता और निरंतर प्रयासों से भरा रहा है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *