*उत्तम मार्दव धर्म हमें सिखाता है कि जीवन में कितना भी ज्ञान, धन, पद या सम्मान मिले, मन में अहंकार नहीं आना चाहिए* पीयूष शास्त्री-
नौगामा सुरेश चंद्र गांधी नोगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट 16 सितंबर 2026– उत्तम मार्दव धर्म के दूसरे दिन आज प्रातः आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर मवशरण मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसिया जी, मैं विशेष शांति धारा अभिषेक बड़े भक्ति भाव से की गई मुख्य मंडप से श्रीजी को अभिषेक के बाद गाजो बाजो के साथ वॉश विशाल पंडाल में लाकर गंनगोटी विराजमान किए गए

विशेष शांति धारा अभिषेक की गई अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य पंचोरी विमल कुमार सागरमल को प्राप्त हुआ उसके उपरांत अभिषेक शास्त्री पंडित रमेश चंद्र गांधी वीना दीदी के सानिध्य में बड़े भक्ति भाव से देव शास्त्र गुरु पूजन, सरस्वती पूजन 10 लक्षण पूजन गरबा नृत्य करते हुए गीतकार राजेंद्र जैन के मधुर स्वर लहरों के साथ पूजन के अर्ध चढ़ाए गए एवं महिला मंडल द्वारा तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया गया
शाम को आनंद यात्रा के साथ-साथ वागड़ के बड़े बाबा की समक्ष गीत राजेंद्र जैन के मधुर स्वरों के साथ महा आरती की गई एवं 48 दीप विधान के 48 दीप प्रचलित किए गए उसके पश्चात आज माधव धर्म मंगल प्रवचन हुए प्रवचन के पश्चात जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम मनीषा नानावटी के निर्देशन में रामायण की नाटिका का मंचन किया गया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई
