आज से प्रारंभ हुआ दशलक्षण पर्व, धर्माराधना से गूंजेगा चंद्रप्रभु जिनालय*

धर्म

आज से प्रारंभ हुआ दशलक्षण पर्व, धर्माराधना से गूंजेगा चंद्रप्रभु जिनालय**

**प्रथम दिन हुई उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, दस दिनों तक चलेगा आत्मशुद्धि और संयम का पर्व**

 

**बिजौलियां खुर्द।**

श्री 1008 दिगम्बर चंद्रप्रभु जिनालय में **आज से दशलक्षण पर्व का शुभारंभ** हुआ। दस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। पर्व के प्रथम दिन **उत्तम क्षमा धर्म** की आराधना की गई।

 

पर्व के दौरान प्रतिदिन जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालु दसों धर्मों की आराधना के साथ अपने जीवन में 10 धर्म को धारण करने का प्रयास करेंगे।

 

**मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।** महिला मंडल सहित समाज के लोग पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

समाजजनों के अनुसार दशलक्षण पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि **आत्मचिंतन, संयम और आत्मशुद्धि का अवसर** है। पर्व के दस दिनों में श्रद्धालु धर्माराधना के साथ अपने भीतर के विकारों को दूर करने का संकल्प लेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *